May 9, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

लक्षद्वीप में बढ़ेगी टूरिज्म की तादाद, यह है Tata Group का लक्षद्वीप 2026 प्लान

0
ratan_tata

ratan_tata

#BoycottMaldives: पीएम के लक्षद्वीप दौरे और मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम की अपमानजनक टिप्पणी के बाद से लोगों में #BoycottMaldives जमकर ट्रेंड होने लगा है। लोग मालदीव जाने से मना कर रहें हैं। साथ ही जिन्होंने पहले से जाने के लिए टिकट बुकिंग की थी वह लोग धड़ाधड़ अपनी बुकिंग कैंसिल करने में लगे हैं। इसी बीच लक्षद्वीप को लेकर एक खबर चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर हर जगह हैसटैग चलो लक्षद्वीप ही दिखाई दे रहा है। लोग अब सैर-सपाटा करने मालदीव नहीं लक्षद्वीप जाना चाहते हैं। इसी के साथ ही भारतीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी मालदीव का बहिष्कार करते हुए सुर्खियों में आ छाया हुआ है।

घूमने जाने की अपील से शुरू हुआ विवाद

Also Read: #BoycottMaldives के समर्थन में दिग्गज, लक्षद्वीप फ्लाइट पर ऑफर तो कैंसिल हो रहीं मालदीव की बुकिंग

बता दें जब बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी लक्षद्वीप दौरे पर गए थे। उन्होंने वहां की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए लोगों से भारतीय गंतव्य में घूमने जाने की अपील भी की थी। उसके बाद से ही पीएम की यह पोस्ट वायरल होने लगी। लोग पीएम की पोस्ट को हैसटैग चलो लक्षद्वीप (#ChaloLakshdeep) लिख कर रिपोस्ट करने लगे।

मालद्वीव मंत्रियों को प्रधानमंत्री द्वारा की गई भारीतय गंतव्य में घूमने जाने की अपील रास नहीं आई। उन्होंने पीएम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। क्यूंकि मालदीव को अपनी अर्थव्यवस्था कमजोर होने का डर सताने लगा है। हर साल लाखों की तदाद में पर्यटक भारत से मालदीव दौरे पर जाते हैं। अगर लोग लक्षद्वीप जाने लगेंगे तो मालदीव को इससे काफी नुकसान होगा। उसका टूरिज्म मार्किट भारत के #BoycottMaldives से खतरे में पड़ सकता है।

लक्षद्वीप बुकिंग पर भारी छूट

कई बड़ी-बड़ी कंपनिया पीएम के लक्षद्वीप फैसले की सरहाना करते हुए उनके साथ खड़ी नजर आ रही हैं। टूर एंड ट्रैवल कंपनी मेक माय ट्रिप (Make My Trip) की ओर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई है।

जिसके मुताबिक, लक्षद्वीप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरे के बाद से उसके प्लेटफॉर्म पर इस लोकेशन और यहां के टूरिस्ट स्पॉट्स की सर्च में 3400 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। कंपनी ने मालदीव जाने की सारी फ्लाइट्स की एडवांस बुकिंग को कैंसिल कर दिया है और लक्षद्वीप बुकिंग पर कस्टमर को काफी अच्छी खासी छूंट भी दे रही है।

लक्षद्वीप 2026 प्लान रेडी

भारत के सबसे पुराने करोबारी Tata इन सब में कैसे पीछे रहते। टाटा ग्रुप ऑफ कंपनी (Tata Group oF Company) ने भी लक्षद्वीप को लेकर अपने 2026 तक के प्लान की तैयारी कर ली है। बीते साल जनवरी 2023 में टाटा ग्रुप की सहायक कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) ने लक्षद्वीप में दो ताज-ब्रांडेड रिसॉर्ट्स बनाने की घोषणा की थी।

वह लग्जरी रिसॉर्ट साल 2026 में लक्षद्वीप में फेमस सुहेली और कदमत द्वीपों पर खुलने वाले हैं। टाटा की इंडियन होटल्स कंपनी की ओर से कहा गया है कि सुहेली में समुद्र तट पर बनने वाले रिसॉर्ट में 110 कमरे होंगे, जिनमें 60 विला और 50 वाटर विला शामिल होंगे।

जबकि, कदमत के रिसॉर्ट में 75 बीच साइड विला और 35 वाटर विला शामिल होंगे। लक्षद्वीप स्कूबा डाइविंग, विंडसर्फिंग, स्नोर्केलिंग, सर्फिंग, वॉटर स्कीइंग और राफ्टिंग जैसे स्पोर्ट्स गेम्स के लिए जन्नत माना जाता है। इससे लक्षद्वीप में पर्यटक की संख्या बढ़ेगी। लोगो को आईलैंड का मजा लेने किसी दूसरे देश नहीं जाना पड़ेगा।

 

Also Read: #boycottmaldives में भारत के साथ शामिल हुआ इजरायल, मालदीव की अर्थव्यवस्था को लग सकता है बड़ा झटका!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *