April 27, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

T20 World cup 2022: ज़िम्बाब्वे की जीत से साफ़ हुई क्वालीफाइंग राउंड की स्थिति, जानिए अंक तालिका का पूरा हाल

0
T20 World cup 2022

T20 World cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू हुई टी20 वर्ल्ड कप 2022 में क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले का दौर समाप्त हो गया है. क्वालीफाइंग राउंड में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया. जिन्हें 2 अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा गया था.

पहले ग्रुप में श्रीलंका, नामीबिया, यूएई और नीदरलैंड्स को रखा गया था. वहीं ग्रुप बी में आयरलैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और ज़िम्बाब्वे शामिल थी. आज के इस आर्टिकल में हम आपको क्वालीफाइंग राउंड (T20 World cup 2022) के समाप्त होने के बाद अंक तालिका में सभी टीमों की स्थिति के बारे में बताएंगे.

इन 4 टीमों ने किया सुपर-12 के लिए क्वालीफाई

T20 World cup 2022

T20 World cup 2022 के क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबलों के बाद सुपर-12 के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी चारों टीमों की स्थिति पूरी तरह से साफ़ हो गयी है. ग्रुप ए से श्रीलंका और नीदरलैंड्स और ग्रुप बी से ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड ने सुपर 12 के लिए क्वालीफाई किया. 2 बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज को आज आयरलैंड के हाथों 9 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और उसका सफ़र यही समाप्त हो गया.

श्रीलंका और आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों के साथ ग्रुप-ए में शामिल हुए. वही, भारत के साथ ग्रुप बी में नीदरलैंड्स और ज़िम्बाब्वे की एंट्री हुई. सुपर 12 राउंड के मुकाबले (T20 World cup 2022) की शुरुआत 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के बीच खेले जाने वाली मैच के साथ होगी. भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगी.

T20 वर्ल्ड कप 2022 के क्वालीफाइंग राउंड के बाद की अंक तालिका

T20 World Cup 2022

ग्रुप ए

टीम मैच जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक नेट रनरेट
श्रीलंका (Q) 3 2 1 0 4 0.667
नीदरलैंड्स (Q) 3 2 1 0 4 -0.162
नामीबिया (E) 3 1 2 0 2 0.730
यूएई (E) 3 1 2 0 2 -1.235

ग्रुप बी

टीम मैच जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक नेट रनरेट
ज़िम्बाब्वे (Q) 3 2 1 0 4 0.200
आयरलैंड (Q) 3 2 1 0 4 0.105
स्कॉटलैंड (E) 3 1 2 0 2 0.304
वेस्टइंडीज़ (E) 3 1 2 0 2 -0.563

यह भी पढ़ें : भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज पहुंचा अस्पताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *