April 26, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

155 देशों की नदियों से होगा रामलला का जलाभिषेक, पाकिस्तान की भी एक नदी है शामिल

0
Ram Mandir

Ram Mandir : अयोध्या में एक तरफ राममंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है तो वहीं दूसरी ओर योगी सरकार एक और बड़ी तैयारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को 155 देशों की नदियों के जल से भगवान रामलला की मूर्ति का भव्य जलाभिषेक करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (Ram Mandir ) के महासचिव चंपत राय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली के राम भक्तो द्वारा लाया गया जल

Ram Mandir

Ram Mandir  : उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान राम के भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है।

राय ने बताया कि दिल्ली के राम भक्त विजय जॉली के नेतृत्व में दिल्ली की एक गैर सरकारी संस्था दिल्ली स्टडी ग्रुप ने साल 2020 में जल इकट्ठा करने की इस मुहिम की शुरुआत की थी। ये अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में भव्य ‘जलाभिषेक’ करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विभिन्न महाद्वीपों के 155 देशों की नदियों का जल सौंपेगी।

नींव रखते समय भी हुआ था शुभारंभ

Ram Mandir

Ram Mandir : ये कार्यक्रम बहुत ही यादगार और उत्साहित बनाने के लिए इसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों के भी राजनयिक, धार्मिक और आध्यात्मिक गुरुओं के साथ गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने की तैयारी है। आपको बता दें कि श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के समय भी नींव में देश की पवित्र नदियों के जल और पवित्र स्थानों की मिट्टी डाली गई थी। अब एक बार फिर पवित्र नदियों के जल से निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का अभिषेक करने की तैयारियां जोरों पर है।

अशोक सिंघल और नरेंद्र मोदी द्वारा प्रेरित

Ram Mandir

पूर्व विधायक विजय जौली ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ (Ram Mandir) क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से विचार-विमर्श किया। उनका कहना है कि स्वर्गीय अशोक सिंघल जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से प्रेरणा लेकर मैंने प्रण किया था कि विश्व भर के नदियों और समुद्रों का जल हम भारत में एकत्रित करेंगे और उस जल से प्रभु श्रीराम के राम मंदिर का जलाभिषेक पूरा करेंगे।

पाकिस्तान की नदी भी है शामिल

Ram Mandir

उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को मनीराम दास छावनी सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ टीम से प्राप्त ‘जल कलश’ की पूजा करेंगे। राय ने बताया कि कलश में पाकिस्तान की रावी नदी समेत 155 देशों की नदियों का जल होगा।

उन्होंने बताया कि दुनिया भर के देशों से लाए गए जलकलश पर उन देशों के झंडे, उनके नाम और नदियों के नाम वाले स्टीकर लगे होंगे। इस कार्यक्रम में कई देशों के राजदूत भी शिरकत करेंगे।

इन देशों की नदियां है शामिल

Ram Mandir

Ram Mandir : राय के मुताबिक पाकिस्तान की नदियों का जल पहले पाकिस्तान के हिंदुओं ने दुबई भेजा और फिर दुबई से इसे दिल्ली लाया गया। अब इस जल को अयोध्या लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के अलावा सूरीनाम, चीन, यूक्रेन, रूस, कजाकिस्तान, कनाडा और तिब्बत समेत कई अन्य देशों की नदियों का जल भी भगवान रामलला के जलाभिषेक के लिए लाया जाएगा।

यह भी पढ़े:- इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर इन चार राशियों को मिलेगी बजरंगबली की विशेष कृपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *