May 3, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

‘मोदी जी झूठों के सरदार हैं, देश की संपत्ति’… Congress रैली में बीजेपी पर बरसी सोनिया-प्रियंका

0
Congress

Congress

Congress: कांग्रेस पार्टी की तरफ से आज शनिवार 6 अप्रैल को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में ‘न्याय पत्र महासभा’ का आयोजन किया था। इस आयोजन में पार्टी की तरफ से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हुए। इस आयोजन में कांग्रेस ने आने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए गारंटी का वादा करते हुए न्याय पत्र की जानकारी साझा की। साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर जमकर तंज कसा और कई आरोप लगाए। 

न्याय की रोशनी खोजेंगे 

सोनिया गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि ‘’वीरों और देश भक्तों के इस महान प्रदेश के प्रतिनिधि के तौर पर इस कार्यक्रम में आपके बीच आकर मुझे बहुत ज्यादा गर्व महसूस हो रहा है। दोस्तों, कभी हमारे महान पूर्वजों ने अपने कठिन संघर्ष के बल पर पराधीनता के अंधेरे में देश की स्वाधीनता के सूर्य को खोजा और पाया था। इतने सालों बाद वह महान ज्योति कुछ धीमी पड़ सी गई है। चारों ओर सिर्फ अन्याय का अंधकार बढ़ा है। हम सभी का संकल्प होना चाहिए कि हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और न्याय की रोशनी खोजेंगे’’। 

Also Read: DELHI NEWS: दिल्ली में मानव तस्करी गिरोह को CBI ने धर दबोचा, 8 नवजात शिशु किए बरामद

मोदी जी खुद को महान बता  कर

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि ”यह देश किसी की जागीर नहीं है। देश से बड़ा कोई हो नहीं सकता। अन्याय के खिलाफ हम एक होना है। आज लोकतंत्र खतरे में है। लोग संविधान बदलने की साजिश कर रहे हैं। युवा के पास रोजगार नहीं है वह बेरोजगारी से निराश बैंठे हैं। बीजेपी के 10 वर्षों के शासनकाल में महंगाई चरम पर है। आज रोज की कमाई से खाने-पीने का सामना इकट्ठा कर पाना मुश्किल है, रसोई की बढ़ती कीमत हमारी माताओं-बहनों के सामने मुश्किल खड़ी कर रही है। दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विराजमान हैं, जो लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं। मोदी जी खुद को महान बता कर, देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीर हरण कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं को BJP में शामिल होने की धमकी दी गई हैं’’। 

 देश में बेरोजगारी चरमपर है

प्रियंका गांधी ने भी BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि, ‘’आज देश में बेरोजगारी है, 10 साल से भाजपा की सरकार ने इस समस्या को लेकर कुछ नहीं किया है। बीजेपी और मोदी सरकार ने बेरोजगारी दूर करने के लिए क्या किया है? पार्टी ने वादे तो किये लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। अग्निवीर योजना लेकर आए जिससे युवाओं की उम्मीदें टूट गईं। हर राज्य में पेपर लीक हो रहे हैं। किसान सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन पीएम मोदी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं’’। 

EVM पर भी भरोसा नहीं

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि ‘’आप सभी जो वोट डालने जा रहे हैं, वह देश के लोकतंत्र को बचाएगा। आप सोच रहे होंगे कि हमारा लोकतंत्र कैसे खतरे में है? ऐसा इसलिए है क्योंकि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जो बड़ी-बड़ी संस्थाएं बनाई गई थीं, वे कमजोर हो रही हैं, उनका दुरुपयोग हो रहा है। आज स्थिति यह है कि लोगों को ईवीएम पर भी भरोसा नहीं रहा। जनता को अब ईवीएम पर भी भरोसा नहीं रहा। उन्हें नहीं पता कि वो जिसे वोट डालेंगे उसी को जाएगा या नहीं’’।  

देश की संपत्ति को उद्योगपतियों को सौंपा

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए यही भी कहा कि,’’ पिछले 5 सालों से देश की संपत्ति को बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सौंपा जा रहा है। उद्योगपतियों के करोड़ों रुपए के कर्ज को माफ कर दिया जाता है, लेकिन गरीबों का एक रुपए भी माफ नहीं किया जाता है। कांग्रेस राजस्थान में चिरंजीवी स्कीम लाई थी, जिसे BJP सरकार ने बंद कर दिया’’। 

मोदी जी झूठों के सरदार हैं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाजपा को अपने बयानों से घेरा है, रैली के दौरान उन्हें कहा कि,’’अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह 25 गारंटी पूरा करेंगे, उनकी पार्टी पीएम मोदी के विपरीत है। पीएम सिर्फ वादे करते हैं। हम झूठ नहीं बोलते। पीएम ने कई गारंटियां दी हैं, लेकिन मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि अब तक कौन सी गारंटी पूरी हुई है? मैं पूछना चाहता हूं कि आपको 20 करोड़ नौकरियां मिलीं क्या? मोदी ने कहा था कि विदेशों में जमा काला धन रखे लाकर 15-15 लाख दूंगा, लेकिन नहीं दिया नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा था कि किसानों की आमदनी दोगुनी कर दूंगा, क्या उन्होंने किया? मोदी जी झूठों के सरदार हैं। मुझे नहीं पता वह क्यों इतना झूठ बोलते हैं’’। 

 

Also Read: West Bengal: पश्चिम बंगाल में NIA की टीम पर भीड़ का हमला, सुरक्षा व्यवस्था में दिखी चूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *