May 3, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Lok Sabha Elections 2024: उज्जैन लोकसभा सीट से कांग्रेस के हाथ लगी निराशा, एक और नेता बीजेपी में शामिल

0
MP Lok Sabha Election 2024

MP Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को की मुश्किलें कम होने की वजह बढ़ाती जा रही हैं। आज शनिवार 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का स्थापना दिवस है। इसी दिन उज्जैन के घटिया विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे कांग्रेस नेता रामलाल मालवीय (Ramlal Malviya) बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। ये वही नेता हैं जो कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़े और बीजेपी नेता से करना पड़ा हार का सामने और आज बीजेपी के हो लिए। 

बीजेपी से हारे चुनाव फिर बीजेपी में हुए शामिल

बता दें कि इस बार रामलाल मालवीय भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतीश मालवीय से चुनाव हार गए थे। मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर रामलाल मालवीय सहित घटिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई है। 

Also Read: DELHI NEWS: दिल्ली में मानव तस्करी गिरोह को CBI ने धर दबोचा, 8 नवजात शिशु किए बरामद

कांग्रेस को मिला दूसरा झटका

खबरों के मुताबिक भाजपा के स्थापना दिवस पर एक लाख से ज्यादा लोगों ने पार्टी का दामन थामा है। इनमें भाजपा के साथ-साख कई कांग्रेस नेता भी हैं। उज्जैन लोकसभा सीट से कांग्रेस के लिए यह दूसरा झटका है। पहले आलोट के कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चावला ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। 

इन नेताओं ने ली सदस्यता

पूर्व विधायक – श्री रामलाल जी मालवीय, पूर्व जनपद श्री बहादुर सिहजी पटेल ,ब्लॉक अध्यक्षश्री रमेश जी गनावा,ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंहजी भेकडा ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हाकम सिंह जी, पटेल पूर्व नगर पंचायद अध्यक्ष सचिन पाटनी, पूर्व महामंत्री एवं उपाध्यक्ष- श्री कैलाश जाट जी ,पूर्व महामंत्री श्री विक्रमसिंहजी सुराबाट,पूर्व महामंत्री श्री जितेन्द्र शिंदे जीज,पूर्व सरपंच श्री पर्वत सिंह पटेल , पूर्व सरपंच श्री संदीप जी बोरमुण्डला , पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री भारतसिंहजी पंवार, पूर्व सरपंच श्री बाबूजी रामगढ़ ,श्री निलेश पटेल अम्बोडिया,पूर्व सचिव-श्री नितिन शर्मा ,सरपंच श्री पद्म सिंह दरबार , ब्लॉक महामंत्री श्री लाखन सिंहजी मोहनपुरा ,जनपद सदस्य श्री बहादुर सिहंजी मीण,मण्डल अध्यक्ष श्री भारत सिंह आंजना श्री संदीप गावा ,श्री संदीप पटेल सहित कई कार्यकर्ता ने बीजेपी की सदस्यता ली।

उज्जैन लोकसभा सीट पर कांग्रेस को निराशा

इसके बाद आज वरिष्ठ पूर्व विधायक रामलाल मालवीय भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। रामलाल मालवीय की गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह के कट्टर समर्थकों में होती थी। 6 बार घट्टिया से कांग्रेस ने मौका दिया और 3 बार विधायक बने। इस तरह से उज्जैन लोकसभा सीट से कांग्रेस के हाथ केवल निराशा लग रही है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी से दूसरी बार अनिल फिरोजिया लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं कांग्रेस की तरफ से तराना विधायक महेश परमार को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

Also Read: ‘मोदी जी झूठों के सरदार हैं, देश की संपत्ति’… Congress रैली में बीजेपी पर बरसी सोनिया-प्रियंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *