May 7, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Madhya Pradesh: साध्वी प्रज्ञा को नहीं मिली लोकसभा चुनाव की टिकट, नाराज हैं पीएम मोदी, जानें किसे मिलेगी टिकट?

0
Pragya Thakur

Pragya Thakur

Madhya Pradesh: लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने शानिवार 2 मार्च को ही उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट में 100 से भी ज्यादा कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए गए इस लिस्ट में बड़े दिग्गज नेताओं के नाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके तहत 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री के नाम पहली सूची में हैं। 34 केंद्रीय मंत्री, लोकसभा स्पीकर, दो पूर्व मुख्यमंत्री, 28 महिलाओं को पहली सूची में जगह मिली है। वहीं कुछ नेताओं के नाम भी कटे हैं जिसमें मीनाक्षी लेखी, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित कई नेता शामिल हैं।

प्रज्ञा ठाकुर की जगह लड़ेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

बीजेपी ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने मध्य प्रदेश की 29 सीटों में 24 पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भोपाल सीट से इस बार आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है। जारी की गई सूची में मध्य प्रदेश के 6 सांसदों के टिकट काटे गए हैं। इसमें गुना से केपी यादव, ग्वालियर से विवेक शेजवलकर, सागर से राजबहादुर सिंह, विदिशा से रमाकांत भार्गव, रतलाम से गुमान सिंह डामोर और भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाम शामिल हैं। अब साध्वी प्रज्ञा की जगह ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे।

Jyotiradhya Scindia

Also Read: Aurangabad संबोधन में Nitish ने दिया बयान, यकीन नहीं कर पा रही जनता, PM Modi ने जनता से किया ये अनुरोध!

क्यों टिकट कटा, कैसे कटा मत सोचो?

जिसके बाद प्रज्ञा ठाकुर से मीडिया ने यह सवाल पूछा कि आखिर आने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें क्यों टिकट नहीं दिया? इस पर प्रज्ञा ने जवाब देते हुए कहा कि ”यह संगठन का निर्णय है, इसमें यह नहीं सोचना चाहिए कि क्यों टिकट कटा, कैसे कटा। मैंने पहले भी टिकट नहीं मांगा था और अब भी नहीं मांगा है।”

विवादित बयानों से पूराना नाता

बता दें कि भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने पूरे कार्यकाल के दौरान बयानों की वजह से विवादों में रही हैं। साध्वी प्रज्ञा लोकसभा चुनाव में उतरने के दौरान ही अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर गई थीं। यहां तक कि उनके एक बयान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी नाराजगी जाहिर की थी। दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के पहले साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया दिया था। उसके बाद उनके बयान पर कई सवाल उठे और विवाद हुआ जिसके बाद बीजेपी ने भी उनके बयान से किनारा कर लिया था।

PM Modi and Pragya Thakur

साध्वी प्रज्ञा से नाराज हैं पीएम मोदी

विवाद के कुछ समय बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में साध्वी प्रज्ञा के बयान को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा था कि ”भले ही उन्होंने माफी मांग ली हो, लेकिन मैं दिल से कभी उन्हें माफ नहीं कर पाऊंगा।”

PM Modi

Also Read: Pawan Singh को डराने लगा TMC का डर, Shatrughan Sinha के सामने आने से पहले चुनाव लड़ने से क्यों किया इनकार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *