April 27, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Lok Sabha Election 2024: भारत की सबसे अमीर महिला Savitri Jindal ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, बीजेपी में जानें की संभावना

0
Congress vs BJP

Congress vs BJP

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले हर पार्टी में सियासत का गेम बनता और बिगड़ता दिखाई दे रहा है। बात चाहे किसी भी पार्टी की हो कोई साथ छोड़ के जा रहा है तो कोई अपनी पार्टी को छोड़ किसी और पार्टी का हाथ थाम रहा है। वहीं कांग्रेस में देखें तो पार्टी को हर रोज झटके लग रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस से खबर आई है कि सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है। कुछ समय पहले ही उनके बेटे नवीन जिंदल ने कांग्रेस का साथ छोड़ा था और बीजेपी में शामिल हो गए थे। ऐसे में यही कयास लगाए जा रहे हैं कि सावित्री जिंदल भी बीजेपी का दामन थाम सकती हैं।

जनता की सलाह पर दिया इस्तीफा 

सावित्री जिंदल का भारत में बहुत नाम है। सावित्री की गिनती भारत की सबसे अमीर महिला और देश के टॉप अमीरों की लिस्ट में होती है। बता दें कि सावित्री जिंदल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए लिखा है की, “मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है। हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए व सभी साथियों का, जिन्होंने हमेशा मुझे अपना सहयोग और मान-सम्मान दिया, उनकी सदैव आभारी रहूंगी।”

Also Read: Lok Sabha Election 2024: जमुई से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती, मां कांग्रेस में तो बेटा?

सावित्री जिंदल का राजनीतिक करियर

दरअसल सावित्री जिंदल ने 10 सालों तक हिसार निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में कार्यभार संभाला है। वहीं वह हरियाणा सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। 2005 में जब एक प्लेन क्रैश के दौरना उनके पति और जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल की मौत हो गई तो सावित्री ने हिसार से हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल दर्ज की। 2009 में उन्हें एक बार फिर इसी सीट से जीत मिली। इस दौरान उन्हें 2013 तक हरियाणा सरकार में मंत्री पद दिया गया। लेकिन 2014 हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्हें हार मिली थी।

Savitri Jindal

सावित्री जिंदल का नेटवर्थ

खबरों के अनुसार, सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं। मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे अमीरों के साथ देश के टॉप 5 सबसे अमीर लोगों में उनका नाम शुमार है। अगर दुनिया के अमीरों के बीच उनकी रैंकिंग की बात करें तो वह 56वें नंबर पर हैं। कुल संपत्ति 30 अरब डॉलर यानी लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये है। सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरमैन हैं। साथ ही वह अगरोहा में स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज की अध्यक्ष भी हैं।

Savitri Congress, BJP

बेटे के खातिर कांग्रेस का साथ छोड़ा?

सावित्री जिंदल के बेटे और जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के अध्यक्ष नवीन जिंदल कांगे्स का साथ छोड़कर हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं। नवीन जिंदल को आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। क्या बेटे के बाद सावित्री भी हो जाएंगी बीजेपी में शामिल? क्या सावित्री ने बेटे के कहने पर कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ा है? उनके इस्तीफे के बाद यही सारे सवाल उठ रहे हैं। जिन पर सावित्री ने चुप्पी साधी हुई है।

Savitri

Also Read: Lok Sabha Election 2024: मुस्लिम वोटरों के लिए BJP का प्लान, ‘ना दूरी है, ना खाई है, मोदी हमारा भाई है’ नारे के साथ तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *