April 26, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

सप्ताह के पहले दिन कर्क, तुला समेत इन 5 राशियों पर रहेगी भगवान शिव की विशेष कृपा, तो जानिए दैनिक राशिफल

0
Horoscope 17th April

मेष राशि

Horoscope 3rd April

Horoscope 3rd April : मेष राशि वालों के लिए हफ्ते का पहला दिन दान-पुण्य के कार्यों में बीतेगा। नौकरी स्थल पर आज आपके पक्ष में कुछ बदलाव हो सकते हैं, इससे आपकी आगे की राह आसान होगी, जिसे देखकर आपके सहकर्मियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आपका अच्छा व्यवहार सभी को खुश कर देगा। शाम के समय जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन जल्द ही सब कुछ नियंत्रण में होगा।

भाग्य प्रतिशत:- 71% 

उपाय:- 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

वृषभ राशि

Horoscope 3rd April

Horoscope 3rd April : वृषभ राशि के जातकों के परिवार में आज किसी शुभ कार्यक्रम की बात हो सकती है, परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह लेना ना भूलें। संतान के भविष्य को लेकर आज कुछ चिंता हो सकती है। व्यापार और कारोबार को आज नई गति मिलेगी। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि अधिक भागदौड़ करने से पैरों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

भाग्य प्रतिशत:- 62%

उपाय:- प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

मिथुन राशि

Horoscope 3rd April

Horoscope 3rd April : मिथुन राशि के जातको की आज सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और बढ़-चढ़कर गतिविधियों में शामिल होंगे। यदि आज व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी है तो अवश्य करें क्योंकि यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। आज मां की सेहत में कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए उनके खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

भाग्य प्रतिशत:- 78%

उपाय:- शिवलिंग पर तिल और जौ अर्पित करें और पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

कर्क राशि

Horoscope 3rd April

Horoscope 3rd April : कर्क राशि के जातकों को सप्ताह के पहले दिन अचानक ही बड़ी धनराशि की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपके मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिखाई दे रही है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

भाग्य प्रतिशत:- 88%

उपाय:- ब्रह्म मुहूर्त में शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ जरूर करें।

सिंह राशि

Horoscope 3rd April

Horoscope 3rd April : सिंह राशि के जातकों को आज राजनीतिक क्षेत्र में मनचाही जीत मिलेगी। संतान के प्रति जिम्मेदारी भी आज पूरी होगी। लंबे समय से रुके काम आज पूरे होंगे। आज आप अपने व्यवसाय के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में आपके लिए बहुत ही उत्तम रहेंगी। आज आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।

भाग्य प्रतिशत:- 77%

उपाय:- भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

कन्या राशि

Horoscope 3rd April

Horoscope 3rd April : कन्या राशि के जातक आज खर्चों पर नियंत्रण रखें और जिस बारे में पूरी जानकारी न हो वहां निवेश करने से सावधान रहें। व्यापार के लिए आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। आज का दिन दान-पुण्य और सेवा में बीतेगा और दुश्मन प्रबल होंगे, लेकिन फिर भी वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। दाम्पत्य जीवन में आनंद की अनुभूति होगी और मन से भी प्रसन्नता की अनुभूति होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

भाग्य प्रतिशत:- 90%

उपाय:- भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

तुला राशि

Horoscope 3rd April

Horoscope 3rd April : तुला राशि के जातकों के सप्ताह के पहले दिन व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भागदौड़ अधिक हो सकती है, जिसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर अधिक पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी का विशेष साथ मिलेगा।

भाग्य प्रतिशत:- 96%

उपाय:- सोमवार का व्रत रखें और रुद्राक्ष माला से महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशि

Horoscope 3rd April

Horoscope 3rd April : वृश्चिक राशि के जातकों का दिन आज सुखद रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होने से धन, मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यवसाय में आज वाणी पर संयम न रखकर विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए वाणी में सौम्यता बनाए रखें। शाम का समय अपनों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा।

भाग्य प्रतिशत:- 83%

उपाय:- सोमवार का व्रत रखें और सुबह-शाम शिव चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

Horoscope 3rd April

धनु राशि के जातकों को सप्ताह के पहले दिन धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपका पैसा फंस सकता है, जिसके लिए आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ जायेंगे। आज सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

भाग्य प्रतिशत:- 68%

उपाय:- प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

मकर राशि

Horoscope 3rd April

मकर राशि के जातकों के लिए आज व्यापार के क्षेत्र में अनुकूल लाभ से सुख मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आपको अपने भविष्य की चिंता कम होगी। आज धार्मिक स्थलों पर जाने का भी प्लान बन सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि अचानक से वाहन खराब हो जाने से आपका खर्चा बढ़ सकता है।

भाग्य प्रतिशत:- 79%

उपाय:- सोमवार का व्रत रखें और सुबह-शाम शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि

Horoscope 3rd April

कुंभ राशि के जातक सप्ताह के पहले अगर कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो उसे खरीदने और बेचने से पहले सभी कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें और कुछ भी साइन करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। अगर आज आपको किसी के साथ पैसों का लेनदेन करना है तो संभलकर करें।

भाग्य प्रतिशत:- 81%

उपाय:- सोमवार का व्रत करें और पूजा में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।

मीन राशि

Horoscope 3rd April

मीन राशि के जातकों को सप्ताह के पहले माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और उनकी सलाह से कारोबार फलेगा-फूलेगा, जिससे आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। शाम को घूमते समय कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जो आपके काम आएगी। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ दूर दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।

भाग्य प्रतिशत:- 98%

उपाय:- भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

यह भी पढ़े:- शुरू हुआ है नया माह और क्या लाया है ये आपके लिए नया, जानिए दैनिक राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *