May 3, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए 25 जनवरी बुधवार का अपना दैनिक राशिफल, भाग्य सहित इसे संवारने का उपाय

0
Horoscope 25th January

मेष राशि

Horoscope 25th January

Horoscope 25th January: मेष राशि के लोगों को किसी भी नए शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग अपने अनुभव के आधार पर व्यापारिक क्षेत्र का विस्तार करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा।

विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता हैं, जिससे मन प्रसन्न होगा। लव लाइफ में नया अध्याय जुड़ेगा। संध्या के समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा, साथ ही उनकी मदद से कोई रुका काम बनने की संभावना है।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- शिव जी की उपासना करे

वृषभ राशि

Horoscope 25th January

Horoscope 25th January: व्यापार की दृष्टि से आपके लिए यह उत्तम समय है। नए अनुबंधों के द्वारा पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। साथ ही शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ भी मिल सकता है।

व्यस्तता के कारण लव लाइफ में कुछ दूरियां भी आ सकती हैं। सायंकाल के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्य:- 84 प्रतिशत

उपाय:- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं

मिथुन राशि

Horoscope 25th January

Horoscope 25th January: छात्रों को मनचाहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी मूल्यवान वस्तु व दस्तावेजों को संभालकर रखें अन्यथा चोरी या खोने का भय लगा रहेगा। व्यापार में सकारात्मक बदलाव लाभ की स्थितियों में वृद्धि करेंगे।

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और संपत्ति का विकास होगा। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सायंकाल के समय कोई रुका हुआ कार्य पूरा होने से मन में हर्ष होगा। साथ ही किसी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- किसी की आर्थिक सहायता करे

कर्क राशि

Horoscope 25th January

Horoscope 25th January: मकान व वाहन खरीदने की इच्छा है तो आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। मित्रों के साथ यात्रा की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे।

आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। विदेश से संबंधित व्यापारिक रिश्ते आपके लिए लाभ के कारण बनेंगे। लव लाइफ में निकटता आएगी। सायंकाल में प्रिय व्यक्तियों के दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- गऊ को चारा खिलाएं

सिंह राशि

Horoscope 25th January

Horoscope 25th January: सिंह राशि के लोगो के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। घर-परिवार की समस्याओं का समाधान धैर्य के साथ खोजने में सहायता मिलेगी। छात्रों को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी।

पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आवेश में आकर लिया गया कोई भी निर्णय आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी और शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

भाग्य:- 80 प्रतिशत

उपाय:- शिवपरिवार की पूजा करें

कन्या राशि

Horoscope 25th January

Horoscope 25th January: आज आपको भाग्य का साथ मिलने से रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक सुखद समाचार मिलने से मन का बोझ कम होगा।

दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। किसी मनचाहे सौदे की प्राप्ति से व्यापार में उन्नति होगी। धार्मिक कार्यों में किया गया खर्च आपके यश में बढ़ोतरी करेगा। मित्रों के सहयोग से सरकारी कार्य पूरे होंगे।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- परिवार के साथ समय व्यतीत करें

तुला राशि

Horoscope 25th January

Horoscope 25th January: आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। नौकरी व व्यापार में आपके मुताबित माहौल बनेगा, जिससे आपकी कार्यशैली में भी उन्नति होगी। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी।

किसी सरकारी अधिकारी की मदद से कई दिनों से चली आ रही धन के लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। संध्या के समय मित्रों के साथ दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो जाएगा।

भाग्य:- 86 प्रतिशत

उपाय:- धन खर्चों पर नियंत्रण रखें

वृश्चिक राशि

Horoscope 25th January

Horoscope 25th January: आपके द्वारा किया गया निवेश उत्तम परिणाम देगा। साथ ही व्यापारिक कार्यों में प्रगति होने से आपके अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। विरोधियों का नाश होगा। अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और समय-समय पर डॉक्टरों से सलाह लेते रहें। छात्रों को भविष्य के संदर्भ में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। पारिवारिक धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी और माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा।

भाग्य:- 84 प्रतिशत

उपाय:- शिव जी को दूध चढ़ाएं

धनु राशि

Horoscope 25th January

Horoscope 25th January: व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति होने से आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। भाइयों की मदद से अटके हुए कार्यों में प्रगति होगी। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन लाभ हो सकता है। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा।

पारिवारिक स्थितियां आपके अनुकूल बनी हुई हैं, पिता का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी का आपके प्रयत्नों में पूरा सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

भाग्य:- 86 प्रतिशत

उपाय:- सूर्य को जल अर्पित करें

मकर राशि

Horoscope 25th January

कार्यक्षेत्र में आपकी कर्मठता नई ऊर्जा का संचार करेगी और अटके हुए कार्य भी पूरे होते नजर आएंगे। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। दोपहर के समय अतिथियों के स्वागत का योग बन रहा है। पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सायंकाल के समय किसी झगड़े व विवाद में न पड़ें।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- गरीबों को चीनी का दान करे

कुंभ राशि

Horoscope 25th January

रोजगार में बदलाव करने के लिए समय उपयुक्त नहीं है। किसी महिला मित्र के कारण व्यावसायिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में किसी कारण की वजह से भाग दौड़ करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य व सुख में व्यवधान आ सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े व विवाद से बचें। सायंकाल के समय परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान जी की उपासना करे

मीन राशि

Horoscope 25th January

संतान से संबंधित चिताएं आज खत्म होंगी और उनके कार्य भी धीरे-धीरे पूर्ण हो जाएंगे। पिता के मार्गदर्शन से दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। छात्र एकाग्रता बनाए रखने का प्रयास करें। रिश्तेदारों से आज धन का लेन-देन न करें अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। लव लाइफ में नई ताजगी का अनुभव करेंगे।

भाग्य:- 84 प्रतिशत

उपाय:- सुंदरकांड करे

यह भी पढ़े:- जानिए 24 जनवरी मंगलवार का अपना दैनिक राशिफल, भाग्य सहित इसे संवारने का उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *