चाँद को काफी गौर से निहारता अपना चंद्रयान, ISRO ने जारी किया नया विडियो, देखें

Chandrayaan-3 : शुक्रवार को ISRO ने चंद्रयान-3 से ली गयी चाँद की विडियो जारी की है. इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 के लैंडर इमेजर (एलआई) कैमरा-1 (Chandrayaan-3 Lander Imager) से 17 अगस्त 2023 को लैंडर मॉड्यूल के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के ठीक बाद चांद की तस्वीरें ली गईं. चंदयान धीरे धीरे चाँद की ओर बढ़ रहा है.
चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की संभावना है. इसे 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था. अब आने वाले 6 दिनों के बाद लैंडर मॉड्यूल चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. अब लैंडर मॉड्यूल को डीबूस्ट किया जाएगा यानी उसकी रफ्तार धीमी की जाएगी.
साफ़-साफ़ दिख रहा चाँद का सतह
Chandrayaan-3 Mission:
View from the Lander Imager (LI) Camera-1
on August 17, 2023
just after the separation of the Lander Module from the Propulsion Module #Chandrayaan_3 #Ch3 pic.twitter.com/abPIyEn1Ad— ISRO (@isro) August 18, 2023
थैक्स फॉर द राइड मेट’ चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) ने प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद गुरुवार को जब ये बात कही कि चाँद के ऑर्बिट में पहुँच गया हूँ, फोटो भेजू क्या? तो एक नया इतिहास बनने का रास्ता खुल गया. आज (शुक्रवार को) शाम लैंडर को डीबूस्टिंग के जरिए निचली कक्षा में लाया जाएगा. इसरों ने जो विडियो जारी किया है उसमे चाँद की सतह साफ़-साफ़ नजर आ रही है. इस विडियो ने लोगों को काफी उत्साहित कर दिया है.
विडियो में देखा जा सकता है कि काफी करीब से चाँद की फोटो ली गयी है. इसरो ने ट्वीट कर बताया कि लैंडर मॉड्यूल बिल्कुल सही और अच्छी तरह से कम कर रहा है. एलएम ने सफलतापूर्वक डीबूस्टिंग ऑपरेशन किया जिससे इसकी कक्षा 113 किमी x 157 किमी तक कम हो गई. दूसरा डिबॉस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त 2023 के लिए निर्धारित है.
इनके नाम पर पड़ा लैंडर का नाम
बता दें कि चंद्रयान-3 के लैंडर का नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक माने जाने वाले विक्रम साराभाई (Vikram Sarabhai) के नाम पर रखा गया हैं. बता दें कि विक्रम लैंडर गुरुवार (17 अगस्त) को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया. लैंडर मॉड्यूल में लैंडर और रोवर हैं. इस मिशन में करीब 100 किमी की दूरी विक्रम लैंडर खुद ही तय करेगी. लैंडर अब अपनी ऊंचाई कम और गति धीमी करते हुए आगे बढ़ेगा.
यह भी पढ़ें : Chandrayaan-3: प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हुआ विक्रम लैंडर, इस दिन होगी चाँद के सतह पर लैंडिंग