एमएस धोनी ने रांची की सड़कों पर की सुपरबाइक की सवारी, देखें वायरल विडियो

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व महान कप्तान और फैंस के चहेते खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर अपना समय रांची में परिवार के साथ व्यतीत कर रहे हैं. वो हमेशा सुखियों में बने रहते हैं. धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं. इसके बाद भी आए दिन उनकी विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. ऐसे में अब उनका एक और विडियो काफी वायरल हो रहा है. विडियो में माही बाइक की सवारी करते नजर आ रहे हैं.
बाइक की सवारी करते नजर आए धोनी
We all know MSD's Love for Bikes and got the Glimpse of Him Riding Bike in Ranchi ❤️ pic.twitter.com/hAgESvKqLz
— Sulinder MI (@Sulinder45) August 17, 2023
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक विडियो सोशल एडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. विडियो में धोनी अपने होमटाउन रांची में बाइक की सवारी करते नजर आ रहे हैं. धोनी सुपरबाइक पर सवार है. रंग बिरंगे हेलमेट पहने कैप्टन कूल पहचान में भी नहीं आ रहे हैं. लेकिन फैन्स ने जैसे ही उन्हें पहचाना वो धोनी-धोनी हल्ला करने लगे. हालांकि एमएस रुके नहीं और अपनी बाइक से सीधा अपने फॉर्महाउस के अंदर पहुंच गए.
घुटने की सर्जरी के बाद कर रहे हैं रिहैब
बता दें कि धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं. जिसके चलते फैन्स को उनकी अपडेट नहीं मिल पाती हैं. ऐसे में उनकी कोई तस्वीर या विडियो सामने आते ही वायरल हो जाता है. वही अब फैन्स को IPL 2024 का इंतज़ार हैं. क्योंकि लोगों को उम्मीद हैं कि धोनी एक और सीजन में खेलते हुए नजर आयेंगे.
IPL 2023 के सीजन में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को रिकॉर्ड पांचवी बार चैम्पियन बनाने के बाद धोनी ने मुंबई में अपने घुटनों की सर्जरी करवाई थी. जिसके बाद वो रांची में ही रिहैब कर रहे हैं. जिसके लिए वो अक्सर अपने रांची के अपने घरेलू स्टेडियम में वर्कआउट करने के लिए जाते रहते हैं. पिछले दिनों उनकी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसमे वो अपनी विंटेज कार की सवारी करते नजर आये थे.
यह भी पढ़ें : Virat Kohli के इस अंदाज ने जीता फैंस का दिल, खुद पास बुलाकर खिंचवाया फोटो, विडियो हुआ वायरल