April 27, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

IPL 2024: धोनी नहीं करेंगे चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, इस खिलाड़ी को मिली CSK की कमान

0
CSK

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग IPL का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरु होगा। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स CSK की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB से होगी। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस के लिए देखा जाए तो उनके लिए एक दुखद खबर है। मैच के आगाज से पहले CSK को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी में एक बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। इस साल मैच में महेंद्र सिंह धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को फ्रेंचाइजी की कप्तानी सौंपी गई है। रुतुराज चेन्नई सुपर किंग्स के चौथे कप्तान होंगे। इस खबरे के सामने आने से धोनी के फैंस को झटका लगा है।

रैना की कप्तानी में इतने मैच जीते

दरअसल धोनी के आलावा CSK की कप्तानी सुरेश रैना भी संभाल चुके हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा जीत दर्ज की है। कहते हैें कि धोनी की कप्तानी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लकी रही है। फैंस धोनी की ही वजह से मैच देखने आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 235 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम ने 142 मैच जीते हैं और 90 में हार का सामना करना पड़ा है। 1 मैच टाई और 2 बेनतीजा भी रहे हैं। वहीं सुरेश रैना की कप्तानी में CSK ने 6 मुकाबले खेले हैं और 2 में ही जीत दर्ज की है। रैना की कप्तानी में CSK 3 मैच हारी और 1 मुकाबला टाई भी रहा।

 

जडेजा की कप्तानी का असर

बता दें कि IPL 2022 से पहले रवींद्र जडेजा को भी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तान सौंपी जा चुकी है। जडेजा की कप्तानी में CSK ने 8 मुकाबले खेले थे और सिर्फ 2 में ही जीत मिली थी। 6 मैच में टीम को हार नसीब हुई थी। CSK ने कई कप्तान बदलें हैं लेकिन धोनी की कप्तानी हर बार टीम को खली है। क्या पता इस बार भी गेम चेंजर हो और टीम की कप्तानी धोनी को फिर से मिल जाए? वैसे फैंस को धोनी की कप्तानी का इंतजार है।

 

Also Read: Delhi Highcourt ने CM केजरीवाल की याचिका का किया खंडन, 9 बार समन का किया रिजेक्शन, गिरफ्तारी होना तय!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *