May 1, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

IPL 2024: KKR से मिली हार के बाद भी RCB ने रच डाला इतिहास, विराट के नाम दर्ज यह रिकॉर्ड

0
RCB Virat Kohali

RCB Virat Kohali

IPL 2024: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 10वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बेंगलुरु के स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 7 विकेट से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को मात दी। इस हार के बावजूद भी RCB के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। RCB ने रिकॉर्ड दर्ज करते हुए इतिहास रचा है।

RCB ने 1500 छक्के पूरे किए

दरअसल बेंगलुरु आईपीएल के इतिहास में 1500 छक्के पूरे करने वाली दूसरी टीम बन गई। मुंबई इंडियंस इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली टींम थी। 5 बार की चैंपियन MI अब 1575 छक्कों के साथ टॉप पर मौजूद है। बेंगलुरु ने शुक्रवार, 29 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच में के वक्त यह मुकाम हासिल किया था।

Also Read: ‘INDIA’ में शामिल नहीं होंगे Chirag Paswan के चाचा Pashupati Paras , नहीं करेंगे BJP से बगावत

विराट ने नाम यह रिकॉर्ड

बता दें कि KKR के खिलाफ RCB ने 11 छक्के जड़े। विराट कोहली (4), फाफ डु प्लेसिस (1), कैमरून ग्रीन (2), ग्लेन मैक्सवेल (1), दिनेश कार्तिक (3)। विराट कोहली आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा (241) छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने क्रिस गेल (239) और एबी डिविलियर्स (238) को पीछे छोड़ा दिया है।

अधिक छक्के लगाने वाली टीमें

मुंबई इंडियंस – 1575
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 1500
चेन्नई सुपर किंग्स- 1421
पंजाब किंग्स – 1421
कोलकाता नाइट राइडर्स – 1365
दिल्ली कैपिटल्स- 1229
राजस्थान रॉयल्स- 1144
सनराइजर्स हैदराबाद- 893
लखनऊ सुपर जाइंट्स- 238
गुजरात टाइटंस- 210

KKR के सामने छोटा पड़ा RCB का स्कोर

गौरतलब हो कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे। विराट कोहली ने सर्वाधिक नाबाद 83 रन का पारी खेली। लेकिन KKR के सामने RCB की नहीं चली। KKR ने तीन विकेट खोकर अपने लक्ष्य को पूरा करते हुए बेंगलुरु को हरा दिया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना था

विजयकुमार ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, ”दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना थोड़ा बेहतर था क्योंकि ओस के कारण गेंद तेजी से बल्ले पर आ रही थी। मैं ‘हार्ड लेंथ’ बॉल इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा था। हमने केकेआर के बल्लेबाजों को रोकने के लिए अलग तरह की गेंदबाजी करने की कोशिश की लेकिन वे नहीं रूके।”

 

Also Read: Mukhtar Ansari: नहीं डालने दी मुख्तार की कब्र पर मिट्टी तो नराज हुए भाई अफजाल अंसारी, DM को दी धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *