May 8, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Mukhtar Ansari: नहीं डालने दी मुख्तार की कब्र पर मिट्टी तो नराज हुए भाई अफजाल अंसारी, DM को दी धमकी

0
Afzal Ansari And DM

Mukhtar Ansari: UP के बाहुबली मुख्तार अंसारी को आज शनिवार 30 मार्च की सुबह उसके पैतृक गांव में कब्रिस्तान युसुफपुर के कालीबाग में दफनाया गया। मुख्तार की कब्र उसके अब्बा और अम्मी की कब्र के पास ही खोदी गई। इस दौरान डॉन के भाई और सांसद अफजाल अंसारी की प्रशासन और अधिकारियों से तीखी बहस देखने को मिली।  

लोग शरीक होंगे, रोक नहीं सकते

दरअसल सुपुर्द-ए-खाक के दौरान गाजीपुर की डीएम आर्यका अखोरी ने सुरक्षा के लहजे से अफजाल अंसारी से केवल परिवार के सदस्यों को ही कब्रिस्तान के अंदर ले जाने को कहा था। लेकिन इस पर अफजाल भड़क गया और उसने कहा कि ‘’दूसरे लोग मुख्तार अंसारी के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता।’’ इस पर DM आर्यका अखोरी ने कहा कि ‘’मैं डीएम हूं, इसके लिए इजाजत नहीं दी गई है।’’  

मिट्टी देने के लिए अनुमति नहीं मांगते 

इस पर अफजाल अंसारी ने आगे कहा कि ‘’आप चाहे कुछ भी हों, धार्मिक प्रयोजन के लिए या किसी को मिट्टी देने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं होती है।’’ इस पर डीएम ने कहा कि ‘’जरूरत होती है क्योंकि यहां धारा 144 लगी हुई है। आप सिर्फ परिवार के लोगों को लेकर अंदर जाईए।’’ इस पर अफजाल अंसारी ने जवाब देते हुए कहा कि “जो कोई भी मिट्टी देना चाहता है वो दे सकता है, उसे कोई नहीं रोक सकता।’’ 

उचित कार्रवाई की जाएगी

इस पर डीएम आर्यका अखोरी ने कहा कि ‘’ठीक है, सभी की वीडियोग्राफी हो रही है, हम आप सभी के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ”यहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है।’’ खबरों के मुताबिक मुख्तार के परिजन मिट्टी डाल रहे थे, बीच में गलियों से लोग आ गए थे, उनकी पहचान फिलहाल जारी है। 

DM

पत्नी अफशां पर कई केस दर्ज 

बता दें कि गुरुवार 28 मार्च की रात मुख्तार अंसारी की मौत के बाद शुक्रवार 29 मार्च को उसके शव को उसके जन्मस्थान गाजीपुर लाया गया जहां उसे कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में दफनाया दिया गया। कब्रिस्तान में उसके शव पर सिर्फ परिवार के लोगों को ही मिट्टी देने की इजाजत दी गई थी, लेकिन उसकी पत्नी अफशां और बेटा अब्बास मौजूद नहीं थे। अफशां पर कई केस दर्ज हैं और वो फरार है।

Also Read: Mukhtar Ansari: मिट्टी में मिला मुख्तार का शव, उमड़ा जनसैलाब, पत्नि और बेटा अब्बास नहीं हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *