May 8, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भारत ने अपनाया सख्त रवैया, विदेश मंत्रालय पहुंचे मालदीव के हाई कमिश्नर

0
Maldives Minister, Derogatory against Pm

Maldives Minister, Derogatory against Pm

Maldives: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना मालदीव को भारी पड़ती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर मालदीव के बहिष्कार की मुहिम छिड़ गई है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर Boycott Maldives भी ट्रेंड करने लगा है। सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग तक ने इस मुहीम का समर्थन करते हुए मालदीप न जाने की अपील की है।

वहीं दिग्गज भारतीय ट्रैवल कंपनियों ने भी मालदीव की फ्लाइट्स और होटल बुकिंग कैंसिल कर दी हैं। इस बीच अब भारत सरकार ने मालदीव के हाई कमिश्नर तलब किए है। खबरों के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कड़ी चिंता व्यक्त की है। भारत सरकार के तलब किए जाने के बाद मालदीव के हाई कमिश्नर इब्राहिम साहिब भारतीय विदेश मंत्रालय पहुंचे और सफाई देने के कुछ देर बाद ही वहां से चले गए।

सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

बता दें कि मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसकी वजह से भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। भारत की आपत्ति के बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि ”यह उनकी व्यक्तिगत राय है। मंत्री की टिप्पणी मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।”

EaseMyTrip की सभी फ्लाइट्स बुकिंग। सस्पेंड

Also Read: आदित्य L1 की सूरज से मिली नजर, करेगा सूरज की स्टडी, जाने क्यों है जरुरी?

देश की बड़ी ट्रैवल कंपनी ईजमाइट्रिप (EaseMyTrip) ने मालदीव महिला मंत्री मरियम शिउना की आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से मालदीव की अपनी सभी फ्लाइट्स बुकिंग को कैंसिल कर दिया है। कंपनी के को फाउंडर और CEO निशांत पिट्टी (Nishant Pitti) ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। निशांत पिट्टी ने कहा है कि ”देश की एकजुटता में शामिल होते हुए EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड करने का फैसला लिया है।”

मालदीव के 3 तीन मंत्रियों हुए सस्पेंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणियों का मुद्दा भारतीय उच्चायोग द्वारा उठाए जाने के बाद रविवार को मालदीव की सरकार द्वारा उसके तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया गया। मालदीव सरकार ने PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मंत्री मरियम शिउना के साथ-साथ मालशा शरीफ और महजूम माजिद को भी सस्पेंड कर दिया था।

बता दें कि भारतीय टूरिस्ट हर साल बड़ी संख्या में मालदीव जाते हैं। साल 2018 में भारत से इतने ज्यादा सैलानी मालदीव पहुंचे थे कि भारत मालदीव में टूरिस्ट्स आगमन का 5वां सबसे बड़ा सोर्स था। खबरों के मुताबिक 14,84,274 पर्यटकों में से लगभग 6.1% (90,474 से अधिक) टूरिस्ट ही भारत से थे। लेकिन 2019 में भारत से मालदीव जाने वाले सैलानियों की संख्या 2018 की तुलना में बढ़कर लगभग दोगुनी हो गई थी। 2019 में 1,66,030 सैलानी मालदीव गए थे।

लक्षद्वीप आइलैंड पर घूमने का प्लान करें

दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद शुरू हुई थी। पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा करने के बाद इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और साथ ही उन्होंने भारतीयों से अपील की थी कि वह इस आइलैंड पर घूमने का प्लान करें। इसके बाद मालदीव की युवा सशक्तिकरण मामलों की उप मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी के पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। हालांकि जब ट्वीट की आलोचना होने लगी तो उन्होंने इसे डिलीट भी कर।

Also Read: SC ने गुजरात सरकार के फैसले को दी चुनौती, बिलकिस बानो के सभी 11 दोषियों को दोबारा जाना होगा जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *