कैसा रहने वाला आपका सोमवार का दिन, जानिए 25 जुलाई का राशिफल।

मेष राशि
Horoscope 25th July: आज का दिन मेष राशि वाले लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक-जीवन में भाई बहनों से किसी बात को लेकर विवाद और तनाव हो सकता है जिससे आपका मूड खराब होना संभव है। प्रेम संबंध और लव रिलेशन सामान्य रहेंगे।
भाग्य:- 76 प्रतिशत
उपाय:- भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना बेहद फायदेमंद होगा।
वृषभ राशि
Horoscope 25th July: आज का दिन वृषभ राशि वाले लोगों के लिए नरम गरम रहेगा। आज उलझन और विवाद वाली स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी और वरिष्ठजन किसी बात से आपसे नाराज हो सकते हैं। इतना ही नहीं आज आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों से लाभ उठाने और खेल बिगाड़ने का काम कर सकते हैं इसलिए सतर्कता से काम करें।
भाग्य:- 86 प्रतिशत
उपाय:- पीली वस्तु जैसे चने की दाल या बूंदी के लड्डू का दान करें।
मिथुन राशि
Horoscope 25th July: मिथुन राशि वालों आप सरकारी क्षेत्र से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग से सहयोग पाएंगे। सितारे कहते हैं कि, अगर आप आज समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं, तो आपका व्यावसायिक जीवन भविष्य में आपको अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- सावन के दूसरे सोमवार का व्रत रखें ।
कर्क राशि
Horoscope 25th July: आज कर्क राशि वालों का आत्मविश्वास और साहस बढ़ा चढ़ा रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक कार्यों से संबंधित लोग कई बैठकों और मीटिंग में भाग ले सकते हैं। आपको आज सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती है।
भाग्य:- 84 प्रतिशत
उपाय:- परिवार की पूजा करें।
सिंह राशि
Horoscope 25th July: आज आपका कोई नई साझेदारी या संपर्क बन सकता है जो भविष्य में सिंह राशि वालों को लाभ देगा। आप व्यावसायिक परियोजनाओं में प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं ऐसे में आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है तो अदालती मामलों में सफलता पा सकते हैं।
भाग्य:- 80 प्रतिशत
उपाय:- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
कन्या राशि
Horoscope 25th July: कार्यस्थल पर नवीन समीकरणों और जिम्मेदारियों के चलते आप पूरे समय काम में व्यस्त रहेंगे। कुछ रुकी हुई परियोजनाओं में गति आएगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिल सकती है, प्रभाव बढ़ेगा। इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है।
भाग्य:- 72 प्रतिशत
उपाय:- भगवान विष्णुजी की आराधना करें।
तुला राशि
Horoscope 25th July: आज तुला राशि के लिए दिन मिलाजुला और मिश्रित परिणाम प्रदान करने वाला है। अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें, योजना बनाकर काम करना फायदेमंद होगा। अपने निर्णयों पर विचार करें फिर आगे बढ़ें।
भाग्य:- 90 प्रतिशत
उपाय:- भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।
वृश्चिक राशि
व्यावसायिक क्षेत्र में आज वृश्चिक राशि वालों को बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा जो लाभकारी रहेगा। व्यवसायियों को साझेदारी या एसोसिएशन के माध्यम से आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
भाग्य:- 82 प्रतिशत
उपाय:- योग प्राणायाम का अभ्यास करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले आज बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और पारिवारिक जीवन आनंदित रहेगा। आपकी आय और कमाई में वृद्धि संभव है। आपके पास नए अधिकार और प्रभाव होंगे, जिम्मेदारियों के कारण तनाव भी बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी और आप संतुष्टि महसूस करेंगे।
भाग्य:- 70 प्रतिशत
उपाय:- चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि
व्यावसायिक मामलों में व्यापार संबंधों और सौदों में आज आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। कारोबारी क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। कार्य संबंधी मामलों में यात्रा हो सकती है। किसी के सहयोग से आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम पाएंगे।
भाग्य:- 79 प्रतिशत
उपाय:- गणेशजी की पूजा-आराधना करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों आज आपको अपने जीवनसाथी से सहयोग में कमी का अहसास हो सकता है। यह स्थिति आपको मानसिक उलझन और तनाव में डालेगी। इस बात का भी ध्यान रखें कि आप मजबूर हैं या परेशान हैं इसकी भनक भी किसी को न होने दें।
भाग्य:- 95 प्रतिशत
उपाय:- सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
मीन राशि
व्यावसायिक संदर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे।
भाग्य:- 81 प्रतिशत
उपाय:- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
यह भी पढ़े:- जानिए, 23 जुलाई शनिवार का दैनिक राशिफल, कैसे बनाए कार्य शुभ