द्रौपदी मुर्मू ने आज ली राष्ट्रपति पद की शपथ, जानिए 25 जुलाई को ही क्यों होता हैं राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह

मेरा राष्ट्रपति बनना देश के हर गरीब की उपलब्धिः द्रौपदी मुर्मू
Draupadi Murmu Oath: भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में आज द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने शपथ ग्रहण की. बता दें कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी, भारत की पहली आदिवासी महिला और देश की दूसरी महिला हैं जो राष्ट्रपति बनी है. आज सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एन.वी. रमण ने उन्हें शपथ ग्रहण कराई.
15 वर्ष पूर्व, देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थी प्रतिभा देवीसिंह पाटिल
आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की. बहरहाल 15 वर्ष पूर्व, 21 जुलाई के दिन ही देश को पहली महिला राष्ट्रपति मिली थी. 21 जुलाई, 2007 को राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने जीत हासिल की थी. जिसके बाद 25 जुलाई 2007 को उन्हें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई थी.
प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति और तमाम नेता शामिल हुए शपथ ग्रहण समारोह में
Standing in the Parliament – the symbol of expectations, aspirations and rights of all Indians – I humbly express my gratitude to all of you. Your trust and support will be a major strength for me to carry out this new responsibility: President Droupadi Murmu pic.twitter.com/3RcGG0Wk5p
— ANI (@ANI) July 25, 2022
Draupadi Murmu Oath: देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के शपथ ग्रहण समारोह में देश के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य, सभी राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री शामिल हुए. इसके आलावा विभिन्न राजनयिक मिशनों के प्रमुख, लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी भी समारोह में आए.
25 जुलाई को ही क्यों राष्ट्रपति पद की ली जाती हैं शपथ ?
देश के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने, सबसे पहले 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी, जिसके बाद से 25 जुलाई को ही राष्ट्रपति पद की शपथ लेने का सिलसिला शुरू हो गया. राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी के बाद जिन भी राष्ट्रपतियों ने अपना कार्यकाल पूरा किया उन सभी ने इसी तारीख को राष्ट्रपति पद की शपथ ली.
गौरतलब है कि 24 जुलाई को रामनाथ कोविंद का भी कार्यकाल पूरा हो जाएगा, जिसकी वजह से 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu Oath) ने देश के 15 वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली.
यह भी पढ़े-
राष्ट्रपति चुनाव में कौन डालता है वोट, किसके वोट की कितनी होती है अहमियत ? समझें पूरी प्रक्रिया