April 30, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

‘MS Dhoni को Congress का PM कंडीडेट बना दो’, फैन्स ने थाला से की चुनाव लड़ने की फरमाईश

0
MS Dhoni

IPL 2023 के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली Chennai Super Kings ने Gujarat Titans को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार ख़िताब अपने नाम कर लिया. इस मैच में सीएसके के स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने आखिरी 2 गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर अपनी टीम को हारी हुई बाजी जिताई थी. जिसके बाद जडेजा सीधा भागते हुए कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के पास आये और धोनी ने उन्हें अपने गोद में उठा लिया. इस दौरान धोनी को रोते हुए भी देखा गया.

धोनी से राजनीति में उतरने की फरमाईश

MS Dhoni

एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई ने रिकॉर्ड पांचवी बार आईपीएल की ट्राफी पर कब्ज़ा किया और मुंबई इंडियंस के बाद ऐसा करने वाली दूसरी टीम बन गयी है. टीम की इस शनदार जीत के बाद से ही धोनी के फैन्स काफी खुश है. जिसके बाद उन्होंने अपने चहेते खिलाड़ी से एक अलग फरमाईश कर दी है.

दरअसल धोनी के फैन्स उन्हें सियासत के मैदान में उतारते हुए देखना चाहते हैं. उनकी ख्वाहिश है कि धोनी राजनीति में आ जाएं. फैंस क्रिकेट मैदान पर धोनी-धोनी की गूंज सुनने के बाद अब राजनीति में भी उनके नाम की सदा सुनना चाहते हैं.

तमिलनाडु से चुनाव लड़ने का सुझाव

MS Dhoni

गौरतलब है कि आईपीएल के शुरुआत से ही महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) चेन्नई की टीम का हिस्सा रहे हैं. वैसे तो पूरे देश में धोनी के फैंस मौजूद हैं, लेकिन अपने होम ग्राउंड पर धोनी का जलवा देखते ही बनता है. यहां लोग उन्हें प्यार से थाला बुलाते हैं. ऐसे में उनके एक फैन ने ट्वीट कर लिखा कि धोनी को तमिलनाडु से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए. एक यूजर ने तो धोनी को प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में चुनाव लड़ने की बात कह डाली.

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने अहम सीरीज के लिए शुरू की तैयारी, जिम में जमकर पसीना बहाते आये नजर – VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *