May 8, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Exit Poll: पांच राज्यों के एक्जिट पोल, BJP या Congress जाने किसकी बनेगी सरकार

0
BJP Congress

BJP Congress

Exit Poll: सभी टीवी चैन्लस कें पांच राज्यों के एग्जिट पोल हम आपके सामने रख रहें है। मध्य- प्रदेश , राजस्थान , छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में किसकी बनेगी सरकार क्या कहते हैं एग्जिट पोल आई ये जानते हैं। पहले बात करते हैं मध्य प्रदेश की। मध्य प्रदेश एग्जिट पोल के मुताबिक किसकी सरकार बनती दिख रही है।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर मतदान हुआ है। बहुमत के लिए 116 सीटें होना जरूरी है। India Today Axis My India के मुताबिक, राज्य में बीजेपी 140-162 के बीच सीटें जीत सकती है। कांग्रेस की सीटें 68-90 के बीच आ सकती हैं। तीन अन्य उम्मीदवार चुनाव जीत नतीजे आने के बाद निर्दलीय या सपा-बसपा-जीजीपी से जीतने वाले उम्मीदवारों का रुख साफ हो सकेगा। Times Now-ETG Research के मुताबिक बीजेपी 105-117 कांग्रेस 109-125 बसपा 0 और अन्य 1-5 को इतनी सीटें मिल सकती हैं।

ABP- C Voter बीजेपी 88-112 कांग्रेस 113-137 बसपा 0 अन्य 2-8 के हिसाब से कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। Republic – Matrize- के एग्जिट पोल कहते हैं बीजेपी 118-130 कांग्रेस 97-107 बसपा का खाता खुलता नहीं दिखा अन्य के खाते में 0-2 सीटें आती दिख रही हैं। News 24-Today’s Chanakya एग्जिट पोल बीजेपी 139-163 कांग्रेस 62-86 बसपा 0 अन्य 1-9 यहां भी बीजेपी बाजी मारती दिखी। Jan ki Baat- बीजेपी 100-123 कांग्रेस 102-125 बसपा 0 अन्य 5। Tv Bharatvarsh-Polstrat – बीजेपी 106-116 कांग्रेस 111-121 बसपा 0 अन्य 0-6।
बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं से इन छोटी पार्टियों के नेता संपर्क में हैं। 2018 में पहले जिन निर्दलीय और छोटी पार्टियों के विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन दिया था, वे नेता 2020 के उलटफेर के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे। जानकार कहते हैं कि जिस पार्टी की ज्यादा सीटें आती हैं या बहुमत के करीब होता है, उसे निर्दलीय और छोटे दलों का सहयोग-समर्थन भी हासिल होता है। 2018 में कांग्रेस ने 114, बीजेपी ने 109, बसपा ने दो, सपा ने एक, चार निर्दलीय ने चुनाव जीता था।

mp

राजस्थान

राजस्थान में 199 सीटों पर चुनाव हुए। यहां बहुमत के लिए 100 सीटें का होना जरूरी है। India Today Axis My India एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस बहुमत हासिल कर सकती है. यानी राजस्थान में कांग्रेस 30 साल पुराना ट्रेंड तोड़कर वापसी कर सकती है। राज्य में कांग्रेस को 86-106 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी भी पीछे से कड़ी टक्कर दे रही है। बीजेपी को 80-100 सीटें मिल सकती हैं। अन्य छोटे दलों और बागी-निर्दलीय भी 9-18 सीटें जीतने की स्थिति में है।

Times Now-ETG Research एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी 108-128 कांग्रेस 56-72 बसपा 0 अन्य 13-21। ABP C- Voter एग्जिट पोल बीजेपी 94-114 कांग्रेस 71-91 बसपा 0 अन्य 9-19। Republic Matrize एग्जिट पोल- बीजेपी 115-130 कांग्रेस 65-75 बसपा 0 अन्य 12-19। News 24 Today’s Chanakya एग्जिट पोल बीजेपी 77-101 कांग्रेस 89-11 3 बसपा 0 अन्य 2-16। Jan ki Baat एग्जिट पोल बीजेपी 100-122 कांग्रेस 62-85 बसपा 0 अन्य 14-15। Tv9 Bharatvarsh Polstrat एग्जिट पोल बीजेपी- 100-110 कांग्रेस 90-100 बसपा0 अन्य 5-15।
एग्जिट पोल के रुझान के बाद राजस्थान में छोटे दलों और बागी-निर्दलीय की पूछ-परख बढ़ने वाली है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों बहुमत के करीब हैं। अगर कुछ सीटों का नुकसान होता है तो यही छोटे दल और बागी किंगमेकर बनकर उभर सकते हैं। बड़ी पार्टियों की नजरें भी इन छोटे दलों के नेताओं पर हैं। 2018 के चुनाव के बाद अशोक गहलोत ने बसपा के सभी विधायकों को कांग्रेस में शामिल करके चौंका दिया था। इस बार भी कुछ ऐसे ही चौंकाने वाली रणनीति सामने आ सकती है।

Rj

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर चुनाव है। बहुमत के लिए 46 सीटें होना जरूरी है। यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। यहां तक ​​कि त्रिशंकु विधानसभा भी बन सकती है। India Today Axis My India एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस थोड़ी आगे है और 40-50 सीटें जीतने का अनुमान है। जबकि बीजेपी 36-46 सीटें जीत सकती है अन्य 1-5 सीटें जीत सकते हैं। Times Now-ETG Research एग्जिट पोल बीजेपी 48-56 कांग्रेस 32-40 बसपा0 अन्य 2-4। ABP – C- Voter एग्जिट पोल बीजेपी 41-53 कांग्रेस 36-48 बसपा0 अन्य 0-4। Republic-Matrize एग्जिट पोल बीजेपी 44-52 कांग्रेस 34-42 बसपा 0 अन्य 0-2। News 24-Today’s Chanakya एग्जिट पोल बीजेपी 49-65 कांग्रेस 25-41 बसपा 0 अन्या 0-3। Jan Ki Baat एग्जिट पोल बीजेपी 42-53 कांग्रेस 34-45 बसपा 0 अन्य 3। TV9 Bharatvarsh Polstrat एग्जिट पोल बीजेपी 40-50 कांग्रेस 35-45 बसपा 0 अन्या 0-3।

सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को 42 फीसदी और बीजेपी को 41 फीसदी वोट शेयर मिल सकते हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनावों की तुलना में सत्तारूढ़ कांग्रेस को 23 सीटों का नुकसान होने की संभावना है। जबकि बीजेपी को 26 सीटों का फायदा हो सकता है। 2018 में कांग्रेस ने 68 सीटें जीती थीं। जबकि बीजेपी 15 सीटों पर सिमट गई थी।

Chha

मिजोरम

मिजोरम में 40 सीटों पर चुनाव है। बहुमत के लिए 21 सीटों की जरूरत होगी। India Today Axis My India एग्जिट पोल के अनुसार, मिजोरम में विपक्षी गठबंधन जोरम पीपल्स मूवमेंट 28-35 सीटें जीत रहा है। यानी सरकार बनाने की स्थिति में देखा जा रहा है। सर्वे में अनुमान लगाया गया कि मुख्यमंत्री जोरमथांगा का मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) लगभग का सूपड़ा साफ है। उसे केवल 3 से 7 सीटें ही मिलने की संभावना है. कांग्रेस को 2-4, बीजेपी को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। ABP-C-Voter एग्जिट पोल मिज़ो नेशनल फ्रंट 15-21 कांग्रेस 2-8 जोरम पीपल्स मूवमेंट 12-16 बीजेपी 0 अन्य 0। Times Now- ETG Research एग्जिट पोल मिज़ो नेशनल फ्रंट 14-18 कांग्रेस 9-13 जोरम पीपल्स मूवमेंट 10-14 बीजेपी 0-2 अन्य 0 । Republic Matrize एग्जिट पोल मिज़ो नेशनल फ्रंट 17-22 कांग्रेस 7-10 जोरम पीपल्स मूवमेंट 7-12 बीजेपी 1-2 अन्य 0। News 24- Today’s एग्जिट पोल मिज़ो नेशनल फ्रंट 00 कांग्रेस 00 जोरम पीपल्स मूवमेंट 00 बीजेपी 00 अन्य 00। Jan ki Baat एग्जिट पोल मिज़ो नेशनल फ्रंट 10-14 कांग्रेस 5-9 जोरम पीपल्स मूवमेंट 15-25 बीजेपी 0-2 अन्य 0। TV9 Bharatvarsh एग्जिट पोल मिज़ो नेशनल फ्रंट 00 कांग्रेस 00 जोरम पीपल्स मूवमेंट 00 बीजेपी 00 अन्य 00।

मिजोरम के वर्तमान सीएम जोरमथंगा और उनकी पार्टी MNF के खिलाफ बहुत तगड़ी सत्ता विरोधी लहर देखी जा रही है। वहीं 74 वर्षीय पूर्व आईपीएस अधिकारी लालदुहोमा के नेतृत्व में ZPM (जोरम पीपल्स मूवमेंट) के पक्ष में जबरदस्त लहर है। लालदुहोमा ने कांग्रेस के टिकट पर मिजोरम से 1984 का लोकसभा चुनाव जीता था। 2018 के विधानसभा चुनाव में वो और उनकी पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट एक गठबंधन पार्टी में शामिल हो गए थे। ZPM ने प्रमुख विपक्ष दल बनने के लिए 8 विधानसभा सीटें जीतीं थीं। ZPM पार्टी का जन्म दिल्ली में AAP की ही तरह एक आंदोलन से हुआ था। इस पार्टी के अधिकांश उम्मीदवार युवा हैं और 50 वर्ष से कम उम्र के हैं. वे शहरी क्षेत्र में लोकप्रिय है।

Mi
 

तेलंगाना

तेलंगाना में 119 सीटों पर चुनाव हैं। बहुमत के लिए 60 सीटें जरूरी हैं। यहां 2014 राज्य गठन के बाद से के चंद्रशेखर की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति) की सरकार है। यानी 9 साल से केसीआर का सत्ता में दबदबा रहा है। लेकिन, इस बार सर्वे में केसीआर को तगड़ा झटका लगने का अनुमान लगाया गया है। पांच एग्जिट पोल बताते हैं कि इस बार कांग्रेस को बीआरएस पर बढ़त मिल सकती है। कांग्रेस औसत अनुमानित संख्या के तौर पर 61 सीटें तक जीत सकती है। जबकि केसीआर के नेतृत्व वाली बीआरएस को 46 सीटें जीतने का अनुमान है। पांच एग्जिट पोल के औसत के अनुसार, राज्य में बड़े स्तर पर चुनावी अभियान शुरू करने वाली बीजेपी को सिर्फ सात सीटें जीतने की संभावना है।

India Today Axis My India एग्जिट पोल बीआरएस 00 कांग्रेस 00 बीजेपी 00 एआईएमआईएम 00 अन्या 00। Times Now ETG Research एग्जिट पोल बीआरएस 37-45 कांग्रेस 60-70 बीजेपी 6-8 एआईएमआईएम 5-7 अन्या 00। ABP-C-Voter एग्जिट पोल बीआरएस 38-54 कांग्रेस 49-65 बीजेपी 5-13 एआईएमआईएम 0-0 अन्या 5-9। Republic Matrize एग्जिट पोल बीआरएस 46-56 कांग्रेस 58-68 बीजेपी 4-9 एआईएमआईएम 5-7 अन्या 0। News 24- Today’s एग्जिट पोल बीआरएस 24-42 कांग्रेस 62-80 बीजेपी 2-12 एआईएमआईएम 0 अन्या 5-11। Jan Ki Baat एग्जिट पोल बीआरएस 40-55 कांग्रेस 48-59 बीजेपी 7-13 एआईएमआईएम 4-7 अन्या 01 TV9 Bharatvarsh बीआरएस 48-58 कांग्रेस 49-59 बीजेपी 5-10 एआईएमआईएम 6-8 अन्या 0।

Tl

 

Also Read: Chhattisgarh Exit Poll 2023: क्या कहता है एक्जिट पोल, छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार और किसकी होगी हार?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *