April 27, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

धोनी ने खरीदी लाखों रुपये की यह नई बाइक,धोनी की सबसे महंगी बाइक उड़ा देगी आपके होश

0
Bike Dhoni

Bike Dhoni

महंगी कार और बाइक के शौकीन महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित घर से महंगी और विंटेज कार-बाइक की तस्वीरें समय-समय पर आती रहती हैं और अब धोनी के गैराज में नई बाइक की एंट्री हुई है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का बाइक के प्रति लगाव कौन नहीं जनता। धोनी बाइक्स के इतने शौकीन हैं कि उन्होंने इन्हें रखने के लिए रांची स्थित अपने घर में एक शोरूम जितना बड़ा दो मंजिला गैराज बनवा लिया है। एक बड़ी बिल्डिंग जैसे दिखने वाले इस गैराज में केवल बाइक ही नहीं बल्कि कई महंगी और क्लासिक अमेरिकन कारें भी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक धोनी के गैराज में 50 से ज्यादा बाइक्स हैं। एक दिवसीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद धोनी अपना ज्यादातर समय अपनी फैमिली के साथ बिता रहे हैं। वो कई बार अपने ट्विटर हैंडल पर फैंस के साथ वीडियो शेयर करते रहते हैं।

पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी धोनी से मिलने उनके घर गए थे और उनका बाइक कलेक्शन देखकर हैरान रह गए. उन्होंने बाइक्स के प्रति धोनी के लगाव की जमकर तारीफ की इस लम्हे का एक छोटा सा वीडियो उनकी पत्नी साक्षी ने शूट किया जिसे वेंकटेश प्रसाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था।

क्या आप जानते हैं धोनी की पहली बाइक कौन सी थी

धोनी की पहली बाइक का नाम Yamaha RX 135 है क्रिकेट में करियर बनाने से पहले, महेंद्र सिंह धोनी जब खड़गपुर रेलवे में नौकरी कर रहे थे तब उनके पास Yamaha RX 135 बाइक थी. यह उनके लाइफ की पहली बाइक थी। धोनी ने यह बाइक 30,000 रुपये में खरीदी थी, जिसे उन्होंने साल 2003 में 15,000 रुपये में पन्ना नाम के किसी व्यक्ति को बेच दिया था। धोनी ने यामाहा आरडी 350 और राजदूत जैसी बाइक्स भी चलाई थी जो आज भी उनके पास है। आज कैप्टन कूल के गैराज में 50 से ज्यादा बाइक्स हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है।

धोनी की सबसे महंगी बाइक

धोनी गैराज में सबसे महंगी बाइक Confederate Hellcat X132 है जिसकी (कीमत 47 लाख रुपये) है. उनकी अन्य महंगी बाइक्स में Ducati 1098 (कीमत 35 लाख रुपये), Kawasaki Ninja H2 (कीमत 36 लाख रुपये), Harley-Davidson Fat Boy (कीमत 22 लाख रुपये) और Suzuki Hayabusa (कीमत 16.50 लाख रुपये) है। अगर कार की बात करें तो उनके पास फरारी 599 जीटीओ, हमर एच2, जीएमसी सेरा, ऑडी क्यू7 जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।

Bike Dhoni

Dhoni and Bike Collection
Dhoni and Bike Collection

हाल में धोनी ने एक नई बाइक खरीदी है Jawa 42 Bobber, Jawa 42 Bobber की कीमत 2.25 लाख रुपये है। महेंद्र सिंह धोनी की Jawa 42 Bobber में यूनिक जेड/बॉटल ग्रीन पेंट स्कीम है।

इसके फ्यूल टैंक, साइड पैनल, सामने और पीछे के मडगार्ड पर गोल्डन पिनस्ट्राइप्स हैं. इस मोटरसाइकिल में स्पेशल डिजाइन की गई सीट भी है। इसका सिंगल-सीट डिजाइन ही इसे अपनी कैटेगरी में खास बनाता है। यह बाइक 35 मिमी टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे 7-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ गैस-फिल्ड मोनोशॉक के साथ आती है। यह काफी कम्फर्टेबल राइडिंग देती है। Jawa 42 Bobber में 334 सीसी सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 29.5 बीएचपी और 32.74 एनएम आउटपुट देता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है. इसमें ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 280 मिमी सिंगल डिस्क और रियर में 240 मिमी की डिस्क है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर ड्यूअल-चैनल एबीएस भी है। 42 Bobber में 100/90 18-इंच फ्रंट और 140/70 17-इंच रियर व्हील है।

Also Read: “पठान” फिर “जवान” और अब डंकी, फ्लॉप के बाद किंग खान सक्सेस की तरफ बढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *