May 10, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Delhi Floods Live Updates : हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद उफान पर यमुना, खतरे के निशान के करीब पहुंचा नदी का जलस्तर

0
Delhi Floods Live Updates News - हथिनी कुंड बैराज की ताजा खबर 2023

Delhi Floods Live Updates हथिनी कुंड बैराज की ताजा खबर 2023 : राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने लोगों के मन में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है. यमुना का जलस्तर (Yamuna Water Level) खतरे के निशान के काफी करीब पहुँच गया है. ओल्ड रेलवे ब्रिज पर सुबह 8 बजे यमुना का जलस्तर 203.33 मीटर दर्ज किया गया. वही नदी का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है. हथिनीकुंड बैराज से आज सुबह 8 बजे 2.79 लाख क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया.

केजरीवाल सरकार ने शुरू की तैयारी

Delhi Floods live news

Delhi Floods Live News  : यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशाशन ने रविवार शाम से ही राहत बचाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. यमुना खादर इलाके में मुनादी शुरू कर दी गयी है. लोगों के लिए उपरी इलाकों में टेंट लगाने का काम शुरू हो गया है. वही खादर क्षेत्र में खेती करने वाले लोगों को बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है. पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी (Atishi) ने फ्लड कंट्रोल विभाग को सतर्क रहने के लिए कहा है. यमुना के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित दूसरे स्थानों पर भेजने का काम शुरू कर दिया गया है.

दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने जानकारी दी है कि बाढ़ के समय बचाव के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरणों का निरिक्षण कर लिया गया है. पूरे प्रदेश में कुल 16 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की मदद से निगरानी की जा रही है. दिल्ली सरकार निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों के रहने और खाने का इंतजाम कर रही है.

1978 में आई थी भीषण बाढ़

Delhi Floods Hindi News

दिल्ली में साल 1978 में भयंकर बाढ़ (Delhi Flood) आई थी. उस समय हथिनी कुंड बैराज से एक साथ 224390 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. जिसके कारण ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंच गया था. इसके बाद 2010 और 2013 में भी दिल्ली को बाढ़ (Delhi Flood) का सामना करना पड़ा था, दोनों बार लोहा पुल पर यमुना का जलस्तर 207 मीटर के पार चला गया था.

यह भी पढ़ें : Delhi Live News: दिल्ली के तीसहजारी कोर्ट परिसर में हुई गोलीबारी, वकीलों के बीच बहस के बाद फायरिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *