May 8, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ का कहर से सरकारी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद, भारी वाहनों की ‘नो एंट्री’

0
Delhi Flood

Delhi Flood Live Updates : यमुना (Yamuna) का जलस्तर खतरे के निशान (Water level) से ऊपर होने के कारण यमुना का पानी आसपास की सड़कों और घरों में घुस गया है। इसके साथ ही इसका असर शहर के कई हिस्सों और यातायात (Transport) पर पड़ा है, जिसके चलते दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) समेत राजधानी की सड़कों पर भी पानी (Delhi Flood) देखने को मिल रहा है।

इसी बीच दिल्ली में आई बाढ़ (Delhi Flood) से निपटने के लिए गुरुवार (13 जुलाई) को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली के सभी स्कूलों और कॉलेज को रविवार तक बंद (School college Closed) करने का फैसला लिया गया है।

उपराज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल भी हुए बैठक शामिल

Delhi Floods Live Updates News

राष्ट्रीय राजधानी में आई बाढ़ (Delhi Flood) से निपटने के लिए गुरुवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक हुई। उपराज्यपाल (LG) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी शामिल हुए थे। जिसमें स्कूलों और कॉलेज को रविवार तक बंद (School college Closed) करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए बताया, दिल्ली के सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी रविवार तक बंद (School college Closed) किए गए हैं।

आवश्यक सेवा देने वाले सभी सरकारी दफ्तर को छोड़कर बाकी सभी सरकारी दफ्तर रविवार तक वर्क फ्रॉम होम (Work from Home) पर चलेंगे। प्राइवेट दफ्तर को भी रविवार तक वर्क फ्रॉम होम (Work from Home) करने की सलाह दी गई है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में ये फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस बारे में जानकारी दी है।

भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

Delhi Flood

इस बीच दिल्ली में बाहर से आने वाले भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर (Delhi Flood) को देखते हुए एहतियात के तौर पर सिंघू बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से माल ढुलाई करने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली अंतरराज्यीय बसें आईएसबीटी कश्मीरी गेट (ISBT Kashmiri Gate) न जाकर सिंघू बॉर्डर पर ही रुक जाएंगी.

हालांकि, आवश्यक सेवाओं जैसे खाद्य पदार्थ और पेट्रोलियम उत्पादों को लाने वाले वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है. भारी बारिश के चलते यमुना में आए उफान ने दिल्ली को बेहाल कर दिया है. बुधवार को यमुना ने 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और लगातार नदी में पानी का बढ़ना जारी है. यमुना में पानी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में सारे उपाय नाकाफी नजर आ रहे हैं. नदी का पानी शहर के अंदर घुसने लगा है, जिसके चलते सड़कों पर नाव चलने की स्थिति आ गई है. यमुना के किनारे के इलाके में लोग घर छोड़कर जा रहे हैं.

उम्मीद से 18 घंटे पहले जलस्तर पार कर गया खतरे का निशान

Delhi Floods Live Updates News

दिल्ली में पिछले तीन दिनों में यमुना के जल स्तर (Delhi Flood) में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई और जलस्तर (Water level) 208.48 मीटर तक पहुँच गया। यहाँ रविवार सुबह 11 बजे जलस्तर 203.14 मीटर से बढ़कर सोमवार शाम 5 बजे 205.4 मीटर हो गया था, जो उम्मीद से 18 घंटे पहले खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया।

सोमवार रात नदी निकासी के निशान 206 मीटर को पार कर गई, जिससे बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा और सड़क और रेल यातायात के लिए पुराने रेलवे पुल को बंद कर दिया गया। बुधवार को दोपहर 1 बजे तक जल स्तर 207.49 मीटर के पिछले सर्वकालिक रिकॉर्ड और रात 10 बजे तक 208 मीटर के निशान को पार कर गया।

 

यह भी पढ़ें : Delhi Floods Live Updates : शहर के कई इलाकों में घुसने लगा बाढ़ का पानी, सीएम केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख मांगी मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *