Chandrayaan 3: चाँद के पास सफलतापूर्वक पंहुचा Chandrayaan 3, सामने आयी बेहद खूबसूरत विडियो

chandrayaan 3 misson 2023
Chandrayaan 3 Mission: ख़बरों की माने तो इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया था। अभी बताया जा रहा है की चंद्रयान 3 पृथ्वी की कक्षा छोड़कर 5 अगस्त को सफलतापूर्वक चांद की कक्षा में पहुँच चुका था। इस यान को बनाने में बहुत समय गया था। आईये आपको Chandrayaan 3 के अभी तक के सफर के बारे में विस्तार से बताते है।
Chandrayaan 3 की कुछ फोटोज़ आयी सामने
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 6 अगस्त को चंद्रयान-3 के कैमरे में आयी हुई चंद्रमा की कुछ तस्वीरें साझा की. चंद्रयान-3 के 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद ये नजारा सामने आया था। वीडियो में सब कुछ साफ़ नहीं दिख रहा है मगर चंद्रमा पर नीले हरे रंग के कई गड्ढे नजर आ रहे है। ट्विटर हैंडल ने एक ट्वीट किया है कि 5 अगस्त, 2023 को चंद्र कक्षा में चंद्रयान-3 से चंद्रमा का नजारा देखने को मिला और नजारा बेहद खूबसूरत था। इसरो का मिशन मून अब तक अच्छा बताया जा रहा है ,और इसरो को उम्मीद है कि विक्रम लैंडर इस महीने अगस्त के अंत में सॉफ्ट लैंडिंग करने को तैयार है।
चांद की कक्षा में किया प्रवेश
सूत्रों की माने तो चंद्रयान-3 को 22 दिन पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए लॉन्च हो गया था। जहां अब तक कोई भी देश नहीं पहुंच पाया है। सूत्रों की माने तो भारत का तीसरा मानव द्वारा रचित चंद्र मिशन चंद्रयान-3 शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर चुका था। जैसे-जैसे मिशन आगे बढ़ रहा था चंद्रयान-3 को चांद की कक्षा में नीचे उतारने का काम आगे बढ़ाया जा रहा था।
आखिरकार कैसा रहा चंद्रयान 3 का सफ़र
चंद्रयान-3 ,15 जुलाई को सफलतापूर्वक पृथ्वी की पहली कक्षा में प्रवेश कर चुका था। इसके बाद चंद्रयान ने 17 जुलाई को पृथ्वी की दूसरी और 18 जुलाई को पृथ्वी की तीसरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया। इसके बाद 20 जुलाई को चंद्रयान ने पृथ्वी की चौथी और 25 जुलाई को पृथ्वी की पांचवीं कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एक अगस्त को भारत के अभियान चंद्रयान-3 अंतरिक्षयान को पृथ्वी की कक्षा से निकालकर सफलतापूर्वक चांद की कक्षा की तरफ रवाना कर दिया था। पांच अगस्त को चंद्रयान सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi ने किया PM Modi पर वार, दो हिस्सों में बंटा मणिपुर कर रहा त्राहिमाम