May 9, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Anju: पाकिस्तान से बच्चों की खातिर भारत वापस आई अंजू, पाकिस्तान में नसरुल्लाह से की थी शादी

0
Anju

Anju

 Anju: नसरुल्‍ला से प्‍यार करने वाली अंजू भारत जरूर आ गई हैं। लेकिन उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। अंजू के पूर्व पति अरविंद ने पुलिस में मामला दर्ज करा रखा है। यही नहीं अंजू ने भी कहा है कि वह भारत आकर अपने ऊपर लगे हर आरोप का जवाब देंगी। वहीं नसरुल्‍ला भी भारत में अंजू पर खतरे की आशंका जता चुका है। अंजू पर यह भी आरोप लग रहा है कि वह आईएसआई के इशारे पर बयान दे रही थी। इन सब आरोपों को देखते हुए अंजू के साथ भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर सकती हैं।

पाकिस्तानी दोस्त से की शादी

राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू भारत वापस आ गई है। उसकी एक तस्वीर भी सामने आई है। वह वाघा बॉर्डर के रास्ते लौटी है। करीब छह महीने पहले वह भारत से पाकिस्तान पहुंची थी। शुरुआत में कहा गया कि वह सिर्फ घूमने वहां गई है, लेकिन फिर उसने अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से शादी कर ली थी।

बच्‍चों के लिए भारत आई

पाकिस्‍तानी प्रेमी नसरुल्‍ला ने दावा किया कि अंजू बच्‍चों के लिए पाकिस्‍तान से भारत जा रही है। अंजू के भारत में दो बच्‍चे हैं। इस महीने के अंत तक अंजू भारत जा रही है। अंजू के दस्‍तावेज तैयार हो गए हैं। अंजू पूरे साल के लिए नहीं आई थी। मैं अंजू को छोड़ने वाघा बार्डर जाऊंगा। अंजू के बच्‍चों को लेकर नसरुल्‍ला ने कहा कि यह उसका काम है कि वह क्‍या फैसला करती है। नसरुल्‍ला ने दावा किया कि वह 4 साल से अंजू से प्‍यार कर रहा था। कोरोना से पहले इस प्‍यार की शुरुआत हुई।

अंजू की कहानी

Also Read: Uttarkashi Tunnel: PM Modi ने 17 दिन बाद बाहर आए मजदूरों से की बात, सीएम धामी ने कही बड़ी बात

अंजू पहले से शादीशुदा थी। भारत में अरविंद नाम के शख्स से उसकी शादी हो रखी थी। इनके दो बच्चे भी थे। लेकिन यहां अपने बच्चों और पति को छोड़कर वह वैध कागजों के साथ पाकिस्तान चली गई थी।

सुरक्षा एजेंसियों ने की पूछताछ

भारत पहुंचने के बाद अंजू से सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की थी। इसके बाद उसे अमृतसर एयरपोर्ट लाया गया। यहां से उसे दिल्ली की फ्लाइट में बैठाया जाएगा। ये फ्लाइट रात 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वह इंडिगो विमान से दिल्ली आएगी।

पाकिस्तान वापस जा सकती हैं

अभी ये साफ नहीं है कि अंजू हमेशा के लिए भारत लौटी है या फिर वापस पाकिस्तान जाएगी। कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी मीडिया में नसरुल्लाह का एक इंटरव्यू सामने आया था। इसमें उसने कहा था कि वो खुद अंजू को वाघा बॉर्डर तक छोड़ने आएगा। यहां भारत में वो अपने बच्चों से मिलेगी। अगर बच्चे अंजू के साथ पाकिस्तान आना चाहेंगे तो आ सकते हैं। लेकिन अगर वो भारत ही रहना चाहेंगे तो वो उनकी मर्जी है।

 

Also Read: विधानसभा में तू-तू मैं-मैं, आपस में भिड़े Akhilesh Yadav और CM Yogi

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *