May 9, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

अमेरिका ने खालिस्तानी ‘पन्नू’ की हत्या की साजिश रचने का भारत पर लगाया आरोप?

0
pannu 2

pannu 2

Pannuu: खालिस्तानी आतंकी और जस्टिस फॉर सिख संगठन का प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू को लेकर अब कनाडा के बाद अमेरिका में भारत की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। अमेरिकी पुलिस ने आतंकवादी पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में भारतीय मूल के निखिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

न्यूयॉर्क में अमेरिकी वकील डेमियन विलियम्स ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘प्रतिवादी ने भारत से न्यूयॉर्क शहर में भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रची, जो सार्वजनिक रूप से सिखों के लिए एक अलग देश की वकालत करता है।’ इस पूरे बयान में पन्नू का नाम कहीं नहीं लिखा हुआ था।

नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी

अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने इस पूरे मामले को लेकर प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि हत्या की साजिश के लिए भारतीय सरकारी अधिकारी द्वारा भर्ती किए जाने से पहले निखिल गुप्ता नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी किया करता था। प्रेस रिलीज में बताया गया है कि 52 वर्षीय निखिल गुप्ता एक भारतीय नागरिक हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और चेक रिपब्लिक के बीच द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के तहत गुप्ता को इसी साल साल 30 जून को चेक रिपब्लिक के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था।

भारतीय CC-1 सरकारी अधिकारी

अमेरिकी दस्तावेज में एक भारतीय सरकार के अधिकारी का नाम भी है। लेकिन पूरे डॉक्यूमेंट में सरकारी अधिकारी को CC-1 के नाम से संबधित किया गया है। अमेरिका की तरफ से कहा गया है कि सीसी-1 भारत और अन्य जगहों पर निखिल गुप्ता सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर अमेरिकी धरती पर एक वकील और राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या की साजिश रचने का काम कर रहा था।

जून में, निखिल गुप्ता को लक्ष्य के बारे में व्यक्तिगत जानकारी प्रदान की गई जिसने इसे हिटमैन को पास कर दिया था। दस्तावेज़ में कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का उल्लेख किया गया है और कहा गया है कि निखिल गुप्ता ने एक गुप्त अधिकारी को बताया था कि निज्जर भी एक लक्ष्य था। दस्तावेज़ में कहा गया है कि निखिल गुप्ता ने 30 जून या उसके आसपास भारत से चेक गणराज्य की यात्रा की थी तब उसे अमेरिकी अनुरोध पर अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

खुलासे के मुताबिक

CC-1 ने निखिल गुप्ता को अपने लक्ष्य के बारे में विस्तृत व्यक्तिगत जानकारी प्रदान की, जिसमें न्यूयॉर्क शहर में उनके घर का पता, फोन नंबर और दैनिक आचरण शामिल था। CC-1 ने एक अमेरिकी खुफिया एजेंट को हिटमैन ( एक गुप्त अधिकारी) मानते हुए उसे 100000 डॉलर में 15,000 डॉलर का अग्रिम भुगतान देने की भी व्यवस्था की। गुप्ता ने न्यूयॉर्क साजिश के बारे में CC 1 से बातचीत की और कहा कि लक्ष्य को मारने के लिए ‘अब इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है।’

भारत की सफाई

इस पूरे मसले पर भारत की सफाई आई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भारत इन आरोपों गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने कहा, “हम पहले ही कह चुके हैं कि द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग पर अमेरिका के साथ चर्चा के दौरान, अमेरिकी पक्ष ने संगठित अपराधियों, आतंकवादियों और अन्य लोगों के बीच सांठगांठ से संबंधित कुछ इनपुट साझा किए थे.” बागची ने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता जाहिर की।

निज्जर भी एक टारगेट था

न्यूयॉर्क शहर में विक्टिम के निवास पता भी दिया गया था. 19 जून, 2023 को या उसके आसपास, निज्जर की हत्या के बाद निखिल कथित रूप से ‘हिटमैन’ को बताया था कि निज्जर भी एक टारगेट था. उसने ये भी कहा कि हमारे पास बहुत सारे टार्गेट्स हैं। जस्टिस डिपार्टमेंट ने आरोप लगाया है कि CC-1 ने निखिल गुप्ता को एक मैसेज भेजा था जिसमें एक (पन्नू से संबंधित) एक न्यूज आर्टिकल था साथ लिखा था ‘अब ये हमारी प्राथमिकता है।

10 साल की सजा हो सकती है

गुप्ता पर भाड़े के बदले हत्या करने और भाड़े के बदले हत्या की साजिश रचने का आरोप है, जिनमें से प्रत्येक के लिए अधिकतम 10 साल की सजा है। चेक अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसका प्रत्यर्पण लंबित है।

Also Read:  Randeep Hooda Marriage: रणदीप हुड्डा ने रीति रिवाजों से की शादी, पहनी kokyet पगड़ी, लिन लैशराम की पोलाई ड्रेस पर आया दिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *