May 3, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए आज किस राशि के जातक को होगा धन लाभ, दैनिक राशिफल

0
Horoscope 3rd January

मेष राशि

Horoscope 28th November

Horoscope 28th November: मेष राशि के जातकों को आज सफलता मिलेगी। अगर आप अपने भविष्य को लेकर कोई योजना बना रहें है तो किसी और से सलाह ने लें बल्कि, खुद अपने निर्णय लें। आज आपको अपने भाषा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें वरना किसी के साथ आज भी विवाद हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र में दिन काफी अच्छा रहेगा आप अपनी प्रतिभा दूसरों को दिखा पाएंगे।

भाग्य:- 95 प्रतिशत 

उपाय:- योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

वृषभ राशि

Horoscope 28th November

Horoscope 28th November: वृषभ राशि के जातकों को धर्म कर्म के कामों में जुड़ना चाहिए। इतना ही नहीं आज आप करियर से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में कामयाब होंगे। आज धन से जुड़े काम बहुत सोच समझकर करें।

हालांकि, आज अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने भाइयों के साथ मधुर संबंध बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है।

भाग्य:- 81 प्रतिशत 

उपाय:- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

मिथुन राशि

Horoscope 28th November

Horoscope 28th November: मिथुन राशि वालों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। अपना व्यवहार सरल रखें। क्रोध से स्थिति बिगड़ सकती है। आज कुछ समय अपने बच्चों के लिए भी निकालें क्योंकि, उन्हें आपकी जरूरत है।

व्यापारी वर्ग के लोगों को आज कुछ नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आज अपनी सेहत का ख्याल अधिक रखें, ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।

भाग्य:- 83 प्रतिशत 

उपाय:- गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

कर्क राशि

Horoscope 28th November

Horoscope 28th November: कर्क राशि वालों को अपनी सेहत पर कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए। यदि आज आप भूमि से संबंधित कार्य करते हैं तो उसमें अधिक लाभ पाने की इच्छा न करें। क्योंकि, ज्यादा लाभ पाने की इच्छा में आपको हानि भी हो सकती है।

जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, वे आलस्य के कारण स्वयं ही कष्ट उठाएंगे। साथ ही आज आप कारोबार को आगे बढ़ाने की कार्ययोजना बनेगी।

भाग्य:- 77 प्रतिशत 

उपाय:- गुड़ का दान करें।

सिंह राशि

Horoscope 28th November

Horoscope 28th November: सिंह राशि वालों को आज सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन कुल मिलाकर काफी प्रसन्नता दिलाने वाला है। साथ ही आपको संतोष भी मिलेगा। फिलहाल, समय की कीमत को पहचाने और आलस्य को खुद पर हावी न होने दें।

इतना ही नहीं आज किसी पुरानी संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकता है। लाभ के लिए किया गया समझौता आगे बढ़ सकता है। दाम्पत्य संबंधों में प्रेम बढ़ेगा।

भाग्‍य:- 71 प्रतिशत 

उपाय:- हनुमानजी की पूजा करें।

कन्या राशि

Horoscope 28th November

Horoscope 28th November: कन्या राशि के जातक अपनी समझदारी से कार्यस्थल पर सफलता प्राप्त करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा। हालांकि, आपका शक करने वाला स्वभाव दूसरों के लिए थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है।

इसलिए इस मामले में आपको सुधार करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में अपनी गतिविधियों और योजनाओं को किसी के सामने प्रकट न बताएं।

भाग्य:- 80 प्रतिशत 

उपाय:- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

तुला राशि

Horoscope 28th November

Horoscope 28th November: तुला राशि के जातकों को बड़ो की सलाह जरूर माननी चाहिए। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखकर कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। रिश्तेदारों से जुड़ा विवाद सुलझने से रिश्तों में मधुरता आएगी।

घर में किसी व्यक्ति के कारण वातावरण नकारात्मक हो सकता है। घर के किसी बड़े व्यक्ति की सलाह और सहयोग लें। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

भाग्‍य:- 75 प्रतिशत

उपाय:- भगवान गणेशजी की आराधना करें।

वृश्चिक राशि

Horoscope 28th November

Horoscope 28th November: वृश्चिक राशि के जातकों का आज खुशनुमा मिजाज सभी कार्य पूर्ण करेगा। आज आपको अपने फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फिलहाल, अनावश्यक यात्राएं करने से बचें।

गलतफहमियां रिश्तों को खराब कर सकती है इसलिए किसी से भी विवाद करते समय सावधानी बरतें। साथ ही आज माता पिता को संतान के कारण चिंता रह सकती है। घर परिवार में माहौल अच्छा रहने वाला है।

भाग्य:- 79 प्रतिशत 

उपाय:- भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

धनु राशि

Horoscope 28th November

Horoscope 28th November: धनु राशि वालों को समझदारी से काम करने की जरूरत है। यदि आज आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो आज निवेश करने से बचें। क्योंकि, आज किए गए निवेश से आपको लाभ नहीं बल्कि हानि हो सकती है।

विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति अधिक केंद्रित रहेंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज पति-पत्नी के बीच थोड़ा बहुत विवाद हो सकता है।

भाग्‍य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

मकर राशि

Horoscope 28th November

मकर राशि के जातकों को सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। ध्यान रहे कि जरा सी गलतफहमी करीबी दोस्तों या भाइयों से रिश्ता बिगाड़ सकती है। तनाव को खुद पर हावी न होने दें। क्योंकि, इसका असर आपके परफॉर्मेंस पर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और कर्मचारियों से मित्रतापूर्ण व्यवहार करें।

भाग्य:- 90 प्रतिशत

उपाय:- पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कुंभ राशि

Horoscope 28th November

कुंभ राशि के जातकों को अपने भविष्य के बारे में आज कोई निर्णय लेना चाहिए। समस्या का समाधान शांति से करें। किसी अजनबी पर हद से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए किसी के भी साथ अपनी योजनाएं साझा न करें।

कार्यक्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। परिवार के सदस्यों की गतिविधियों के बारे में ज्यादा बात न करें।

भाग्य:- 81 प्रतिशत

उपाय:- भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मीन राशि

HHoroscope 28th November

मीन राशि वालों को आज अपने परिवार के लोगो के साथ समय बिताना चाहिए। किसी दुविधा में बुरी तरह से फंस सकते हैं ऐसे में आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें।

आज अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। व्यवसाय के स्थान पर आपकी उपस्थिति आवश्यक रहेगी। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सहयोग करेंगे। सेहत का मामले में भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

भाग्य:- 90 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

यह भी पढ़े:- गुरु आज किस राशि पर कैसा करने वाले कमाल, जानिए दैनिक राशिफल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *