May 3, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Shaista Parveen को यूपी पुलिस ने घोषित किया माफिया , इतने लाख का हुआ इनाम

0
Shaista Parveen

Shaista Parveen: उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) पर बड़ी कार्यवाही करते हुए यूपी पुलिस ने उसे अब ‘माफिया’ घोषित कर दिया है। लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार हो रही शाइस्ता के बारे में यह जानकारी भी सामने आई है कि जिस दिन उसके शौहर अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और देवर अशरफ को दफनाया गया, वह प्रयागराज में ही थी। उसने जनाजे में शामिल होने के लिए  हुलिया भी बदला था लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण कब्रिस्तान पहुँचने का उसका प्लान फेल हो गया।

शरण देने के आरोप में मोहम्मद आतिन गिरफ्तार

पुलिस ने अब उसे शरण देने के आरोप में मोहम्मद आतिन को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में प्रयागराज के धूमनगंज थाने में FIR दर्ज की गई है। इसमें पहली बार शाइस्ता (Shaista Parveen) को ‘माफिया अपराधी’ बताया गया है। यह एफआईआर SHO धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य ने 2 मई को दर्ज करवाई थी। जिसमे एसएचओ ने बताया है कि दो मई को वह अपनी टीम के साथ अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई पर चर्चा कर रहे थे।

इसी दौरान एक मुखबिर से प्रयागराज के ही खुल्दाबाद के रहने वाले मोहम्मद आतिन जफर द्वारा शाइस्ता परवीन को शरण दिए जाने की जानकारी मिली। आतिन का अब्बा जफ़र उल्ला इस समय अतीक के बेटे उमर अहमद के साथ लखनऊ जेल में बंद है। वह अतीक अहमद का पुराना सहयोगी रहा है।

अतीक की हत्या पर वेश बदलकर आई थी शाइस्ता

Shaista Parveen

FIR में बताया गया है कि 15 अप्रैल 2023 को अतीक अहमद की हत्या होने के अगले दिन शाइस्ता (Shaista Parveen) और उसका शूटर साबिर वेश बदल कर प्रयागराज आए थे। उनके रुकने का इंतज़ाम आतिन जफ़र ने ही अपने घर पर करवाया था। शाइस्ता अपने शौहर अतीक के जनाजे में शामिल होना चाहती थी, लेकिन पुलिस की सरगर्मी देख उसने प्लान बदल लिया। 17 अप्रैल को शाइस्ता और साबिर आतिन के घर से कहीं और चले गए।

FIR में इस बात का भी जिक्र है कि 2 मई को शाइस्ता द्वारा शूटर साबिर को फिर से मोहम्मद आतिन के घर भेजने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन साबिर भाग निकला। मोहम्मद आतिन को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आतिन का मोबाइल जब्त कर लिया है। आतिन पर अपराधी को शरण देने की धारा IPC 216 के तहत कार्रवाई की गई है।

5 लाख की ईनामी है शाइस्ता

Shaista Parveen

गौरतलब है कि 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल की हत्या उनके घर के पास कर दी गई थी। शाइस्ता (Shaista Parveen) और शाबिर दोनों उमेशपाल की हत्या में वांछित हैं। दोनों पर पुलिस ने 5-5 लाख का इनाम घोषित कर रखा है। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को 3 शूटरों ने पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी थी।

 

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के अपने ही नेताओं के बयान और वादे बने उनके गले की हड्डी, अब सोनिया गांधी ने बोले ये बोल…….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *