May 1, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

यूपी निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी के तीन सदस्यों ने थामा भाजपा का हाथ

0
UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023 : उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के मतदान की तारीख बिल्कुल पास आ चुकी है. कल पहले चरण की वोटिंग भी होगी. इस बीच भाजपा (BJP) में दूसरी पार्टियों से लोगों का लगातार आना जारी है. इसी कड़ी में आज गाजियाबाद में कांग्रेस (Congress) के तीन नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की.

इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा व अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पूर्व पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य उमेश तिवारी, जोनल अधिकारी श्रीकांत शर्मा और सतीश चोपड़ा ने चुनाव (UP Nikay Chunav 2023) से पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

सत्येंद्र सिसोदिया ने दिलाई सदस्यता

UP Nikay Chunav 2023

क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने भाजपा के टोपी और पटका पहनाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज गाजियाबाद में भाजपा और मजबूत हुई है और आने वाले चुनाव (UP Nikay Chunav 2023) में मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल और सभी 100 वार्डो के प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने दावा किया है कि राज्य की ज्यादातर सीटों पर भाजपा भारी मतों से अपनी जीत का परचम लहरायेगी।

टिकट बंटवारे पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग नाराज हैं उन्हें मनाया जा रहा है और अधिकांश लोग मान भी गए, उन्होंने कहा कि जितने लोगों ने बागी तेवर दिखाए हैं उनमें से कुछ लोग दूसरी पार्टी से आए हैं और टिकट की चाहत रखते हैं जिसके ना मिलने पर उन्होंने बागी तेवर अपनाया है बाकी हमारे कार्यकर्ता हमेशा हमारे साथ थे , हैं और रहेंगे।

कल होगा पहले चरण का चुनाव

UP Nikay Chunav 2023

आपको आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2 चरणों मे निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav 2023) होने हैं जिसमे पहले चरण का चुनाव 4 मई को होंगे वहीं दूसरे चरण का चुनाव 11 मई को होने हैं और इसका रिजल्ट 13 मई को आएंगे। गाज़ियाबाद में दूसरे चरण में चुनाव होने हैं।

यह भी पढ़ें : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना दौरे से पहले मचा सियासी घामासान, बिहार के शिक्षा मंत्री ने लगाया बड़ा आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *