May 6, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

रवि किशन की बेटी ने पूरा किया पिता का सपना, अग्निपथ योजना के तहत हुई डिफेंस फोर्स में शामिल

0
Ravi Kishan

अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता रवि किशन (Ravi Kishan) की बेटी इशिता शुक्ला (Ishita Shukla) डिफेंस फोर्स में शामिल हो गई हैं। इशिता शुक्ला भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत डिफेंस फोर्स का हिस्सा बन गई हैं। अग्निपथ योजना को बीते साल ही शुरू किया गया था। इस साल की शुरुआत में रवि किशन (Ravi Kishan) ने अपनी बेटी के डिफेंस फोर्स में शामिल होने की इच्छा जताई थी। बता दें कि रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला जनवरी में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई थीं।

इस कैडेट का हिस्सा बनी इशिता

Ravi Kishan

एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) ने बताया था कि उनकी बेटी इशिता दिल्ली निदेशालय की 7 गर्ल्स बटालियन की कैडेट का हिस्सा थीं, जिसने उस दिन परेड में हिस्सा थीं और इशिता डिफेंस फोर्स में शामिल होना चाहती थीं। भाजपा नेता रवि किशन (Ravi Kishan) ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि को लेकर ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की हैं।
इससे पहले उन्होंने बीते साल 15 जून को एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी ने अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती होने की इच्छा जताई थी। तब रवि किशन ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था।
अगर इशिता शुक्ला की बात करें, तो बता दें कि इशिता की उम्र महज 21 साल है। उनका जन्म 10 फरवरी को जौनपुर में हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के राजधानी कॉलेज से पढ़ाई की है। उन्हें साल 2022 में एनसीसी के एडीजी अवार्ड ऑफ एक्सिलेंस से नवाजा गया था। उन्हें कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बेस्ट कैडेट का पुरस्कार भी दिया था।

इन्स्टाग्राम पर काफी एक्टिव है इशिता

इशिता शुक्ला इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह घूमने फिरने के अलावा इंडोर शूटिंग का शौक भी रखती हैं। इशिता कुल चार बहन भाई हैं। इनमें सबसे बड़ी तनिष्का शुक्ला हैं. जो इशिता की बड़ी बहन हैं। तनिष्का बिजनेस मैनेजर और इन्वेस्टर हैं. दूसरे नंबर पर उनकी बहन रीवा शुक्ला हैं। जो बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। इशिता का एक भाई भी है, जिसका नाम सक्षम शुक्ला है।
अब बात करते हैं अग्निवीर योजना (Agniveer Scheme) की तो बता दें कि भारतीय सेना के तीन अंगों यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना में जवान, एयरमैन और नाविक के पदों पर भर्ती के लिए रक्षा मंत्रालय अग्निपथ योजना लेकर आया था। इसमें भर्ती हो जाने के बाद कैंडिडेट्स को अग्निवीर के रूप में जाना जाता है। उनका कार्यकाल महज चार साल तक का होता है। 17.5 साल से 21 साल की उम्र के लोग इस योजना में भर्ती होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *