May 5, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

कांग्रेस से नाराज नीतीश कुमार ने दिया ये बड़ा बयान, “गठबंधन करके गलती कर दी”

0
Nitish Kumar

Nitish Kumar

पहले खुद ही विपक्ष ने मिलकर INDIA गठबंधन का गठन किया और अब नितीश को लगने लगा है कि उन्होंने बीजेपी से अलग होकर खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है।
नीतीश कुमार बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद से विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में जुट गए। उन्होंने अलग अलग राज्यों में जाकर विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की थी। नीतीश 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को साथ लाने में सफल भी हुए। इसके बाद नीतीश ने जून में पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई, इस बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, डीएमके, लेफ्ट समेत 15 दल के नेता शामिल हुए थे.

अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। नीतीश कुमार ने कहा कि “पटना में हुई विपक्षी बैठक में INDIA गठबंधन का गठन हुआ था। आजकल गठबंधन का कोई काम नहीं हो रहा है। कांग्रेस पार्टी इस पर ध्यान नहीं दे रही है। वो 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव मे व्यस्त है”।

नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर सवाल उठाए, वहीं खुद को सबको साथ लेकर चलने वाला बताया। नीतीश ने कहा, हम सबको एकजुट करते हैं। सभी को साथ लेकर चलते हैं। बोले हम लोग सोशलिस्ट हैं। सीपीआई से भी हमारा रिश्ता पुराना है। कम्युनिस्ट और सोशलिस्ट को एक होकर आगे चलना है।

नीतीश कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। नीतीश ने कहा,आज केंद्र में जो सरकार है, उसको देश से कोई लेना देना नहीं है वो (बीजेपी) देश का इतिहास बदलना चाह रही है।

पटना, बेंगलुरु और मुंबई में आयोजित हुईं बैठकों के बाद INDIA गठबंधन तो बन गया। सीटों के बंटवारे, संयोजक कौन होगा, बीजेपी से मुकाबले के लिए गठबंधन की रणनीति क्या होगी। ये तय नहीं हो सका है।

हाल ही में सीटों के बंटवारे को लेकर जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि 5 राज्यों में चुनाव के बाद इस पर पर बात होगी।

 

यह भी पढ़े: राहुल गांधी से खाली करवाए गए सरकारी बंगले में कब वापिस लौटेंगे राहुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *