जानिए: 14 जुलाई गुरुवार का दैनिक भाग्यफल, राशिफल और दैनिक उपाय, जिनसे आपका दिन मंगलमय हो।

मेष राशि
Horoscope 14th July: मेष राशि वालों को आज किसी भी तरह से उधार या ऋण लेने से बचना चाहिए, आज लिए गए ऋण को उतारना आपके लिए कठिन हो सकता है। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज जीवनसाथी से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा।
भाग्य:- 87 प्रतिशत
उपाय:- लक्ष्मी मां की आराधना करें
वृषभ राशि
Horoscope 14th July: आज वृषभ राशि के लोग काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। लेकिन ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें। पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आज आपको लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर आपको उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
भाग्य:- 96 प्रतिशत
उपाय:- घर में शिवलिंग स्थापित करे
मिथुन राशि
Horoscope 14th July: आज मिथुन राशि के लोगो को फिजूल खर्चों से बचना चाहिए। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट में वृद्धि हो सकती है, लेकिन शाम तक आराम भी मिल जाएगा। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। हालांकि किसी की मदद से कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। शाम से लेकर रात तक गाने-बजाने तथा संगीत में रुचि बढ़ेगी।
भाग्य:- 76 प्रतिशत
उपाय:- गणेश जी की उपासना करे
कर्क राशि
Horoscope 14th July: आज का दिन कर्क राशि के लोगो के लिए भाग्य की दृष्टि से उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान-शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे। इससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का योग है।
भाग्य:- 54 प्रतिशत
उपाय:- राधा कृष्ण की सामूहिक पूजा करें
सिंह राशि
Horoscope 14th July: आज सिंह राशि के लोगो के लिए मिश्रित फलकारक दिन है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुरवाणी का प्रयोग करें अन्यथा संबंधों में कटुता आएगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है।
भाग्य:- 57 प्रतिशत
उपाय:- सूर्य देव को जल अर्पित करें
कन्या राशि
Horoscope 14th July: आज कन्या राशि के लोगो में निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आज आपको अपने माता-पिता का सुख और सहयोग हर जगह मिलेगा। पत्नी की सेहत को लेकर आज आपका मन परेशान हो सकता है। आज व्यर्थ व्यय का भी योग है। आज आप मन से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ योग बन रहा है।
भाग्य:- 55 प्रतिशत
उपाय:- चरणामृत बनाकर शिव जी को चढ़ाएं
तुला राशि
Horoscope 14th July: आज का दिन तुला राशि के लोगो के लिए शुभकारक है। आज आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। शाम तक किसी मित्र द्वारा उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो शुभ रहेगा। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। संतान के विवाह संबंधी कोई फैसला लेना हो तो एक बार उसकी राय भी अवश्य लें। किसी यात्रा पर जाने का भी योग है।
भाग्य:- 82 प्रतिशत
उपाय:- हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ करें
वृश्चिक राशि
Horoscope 14th July: आज वृश्चिक राशि के लोगो का मन अशांत रहेगा। इसके चलते आपको आज काफी परेशानियां भी उठानी पड़ सकती हैं। यही नहीं आज व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद-विवाद राज्य में लंबित हैं तो उसमें सफलता पाने के लिए भी आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
भाग्य:- 52 प्रतिशत
उपाय:- शिव जी की उपासना करे
धनु राशि
Horoscope 14th July: आज धनु राशि के लोगो के ज्ञान में वृद्धि होगी। आज आपके अंदर दान-पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक उदर विकार होने की संभावना है। सावधान रहें और खानपान पर संयम बरतें।
भाग्य:- 53 प्रतिशत
उपाय:- पीले रंग की वस्तु का गरीबों में दान करें
मकर राशि
आज मकर राशि के लोगो को बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इसके साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।
भाग्य:- 65 प्रतिशत
उपाय:- माता पिता की सेवा करे
कुंभ राशि
आज का दिन कुंभ राशि के लोगो के लिए बुद्धि-विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिवारीजनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग का योग है। शाम से लेकर रात तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या फोन पर बातचीत होने से मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्य:- 72 प्रतिशत
उपाय:- शनि मंदिर में श्याम को दिया जलाएं
मीन राशि
आज पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आज आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। किसी साझेदार की मदद से आज आप कोई विशेष डील भी फाइनल कर सकते हैं। आज मान-सम्मान मिलने का भी प्रबल योग है। इससे आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य-विनोद रहेगा।
भाग्य:- 90 प्रतिशत
उपाय:- माता महालक्ष्मी को मिश्री का भोग लगाएं
यह भी पढ़े:- दैनिक राशिफल 13 जुलाई: जानिए 13 जुलाई, बुधवार का दैनिक राशिफल, भाग्य प्रतिशत और उपाय।