May 2, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए 9 फरवरी गुरुवार का दैनिक राशिफल और बनाइए अपने भाग्य को सफल

0
Horoscope 15th March

मेष राशि

Horoscope 9th February

Horoscope 9th February: आज मेष राशि वालों आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के प्रभाव में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति प्रबल रहेगी। घर-परिवार में किसी प्रकार का कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ मौज-मस्ती के पल बिता सकते हैं।

भाग्य:- 89 प्रतिशत

उपाय:- शिवजी का गन्ने के जूस अथवा जल में गुड़ मिलाकर अभिषेक करें।

वृषभ राशि

Horoscope 9th February

Horoscope 9th February: आज का दिन वृषभ राशि वालों का उत्साह और जोश से भरपूर रहेगा। अपने काम को लेकर आप कुछ अधिक सक्रिय नजर आएंगे। कारोबार व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा और आपके संपर्क भी बढेंगे। आर्थिक पक्ष आपका आज मजबूत रहने वाला है।

भाग्य:- 92 प्रतिशत

उपाय:- गाय के दूध में शक्कर मिलाकर ओम नमः गौरी पतये नमः बोलते हुए अभिषेक करें।

मिथुन राशि

Horoscope 9th February

Horoscope 9th February: आज मिथुन राशि वालों आपका दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा आज आपकी राशि में होंगे, कई बार मन में हलचल होने से निर्णय लेने में आपको उलझन होगी। लेकिन संयम और शांत मन से काम करेंगे तो आज कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं और आपका धन सही कार्यों पर खर्च भी होगा।

भाग्य:- 89 प्रतिशत

उपाय:- 21 या 11 बेलपत्र के साथ शिवजी का अभिषेक कीजिए।

कर्क राशि

Horoscope 9th February

Horoscope 9th February: आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए मध्यम रहने वाला है। भाग्य आपका बहुत साथ नहीं दे रहा है इसलिए भाग्य के भरोसे पर कोई भी बड़ा निर्णय आज आपको नहीं लेना चाहिए। फिर भी कोर्ट-कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो आज का दिन इस विषय में राहत देने वाला होगा।

भाग्य:- 71 प्रतिशत

उपाय:- आप आज घी और दही से शिवजी का अभिषेक कीजिए, ओम चंद्रशेखराय नमः मंत्र का जप करें।

सिंह राशि

Horoscope 9th February

Horoscope 9th February: आज सिंह राशि के लोगों को नौकरी कारोबार में लाभ मिलेगा। लेकिन सेहत के मामले में दिन कुछ उतार-चढाव वाला रहेगा। मानसिक तनाव और बेचैनी की स्थिति बनी रह सकती है। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ दिला सकता है।

भाग्य:- 80 प्रतिशत

उपाय:- शिवजी का घी अथवा गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करें, आक के फूल अथवा कनेर के फूल अर्पित करें।

कन्या राशि

Horoscope 9th February

Horoscope 9th February: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कारोबार और व्यवसाय के लिए सुखद और आनंददायक रहने वाला है। सूचना प्रसारण और दैनिक उपभोग की चीजों का कारोबार करने वाले लोग आज अच्छी कमाई कर पाएंगे।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- दूर्वा घास को पीसकर इसे गंगाजल में मिलाएं। इस जल से शिवजी का अभिषेक करें। साथ ही बेलपत्र अर्पित करें।

तुला राशि

Horoscope 9th February

Horoscope 9th February: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ उलझन और उतार-चढाव वाला रहेगा। आज इस राशि के लोगों को सेहत के प्रति अधिक गंभीर रहना होगा क्योंकि स्वास्थ्य नरम रहने की आशंका है। कुछ घरेलू काम और जिम्मेदारियों के कारण आज छात्रों का मन पढाई में कम लगेगा।

भाग्य:- 72 प्रतिशत

उपाय:- रुद्राष्टक का पाठ कीजिए, गंगाजल से शिवजी का अभिषेक कीजिए।

वृश्चिक राशि

Horoscope 9th February

Horoscope 9th February: वृश्चिक राशि वालों आज का दिन रुपए-पैसे के मामलों में काफी अहम रहेगा और आप अपनी अटकी योजनाओं पर भी काम करेंगे और उसे पूरा कर पाएंगे। पुराने मित्रों से आज किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है जिससे कुछ नई जानकारी भी मिलेगी।

भाग्य:- 92 प्रतिशत

उपाय:- मंगलवार का व्रत रखें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

Horoscope 9th February

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आनंद और उल्लास प्रदान करने वाला होगा। ताजगी और ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। मित्रों और करीबी साथियों के साथ आपका शानदार समय बीतेगा। नौकरी में अच्छा प्रभाव बनेगा और अधिकारी से भी आप सहयोग पा सकेंगे।

भाग्य:- 82 प्रतिशत

उपाय:- जल में तुलसी मंजरी डालकर शिवजी का अभिषेक कीजिए, शिव पंचाक्षरी मंत्र का जप करें।

मकर राशि

Horoscope 9th February

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपका सहकर्मियों के साथ मधुर और सहयोगपूर्ण संबंध बना रहेगा और इनसे आवश्यक सहयोग भी पाएंगे। कारोबार के मामले में आज का दिन व्यापारी वर्ग से लिए अच्छा रहेगा, कमाई और आमदनी में वृद्धि होगी।

भाग्य:- 64 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें साथ ही शिवजी का अभिषेक शहद से करें।

कुंभ राशि

Horoscope 9th February

कुंभ राशि वालों का आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रयास से बढ़कर लाभ मिलेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- शिव चालीसा का पाठ कीजिए, गंगाजल और दूध मिलाकर शिवजी का अभिषेक कीजिए।

मीन राशि

Horoscope 9th February

मीन राशि वालों आज आप परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। मानसिक रूप से आप अधिक भावुक रह सकते हैं। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। छात्रों की एकाग्रता में वृद्धि होगी और पढ़ाई-लिखाई में उनका मन लगा रहेगा, करियर पर भी आज छात्रों का फोकस रहेगा।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- शिवजी का अभिषेक शहद से करना चाहिए।

 

यह भी पढ़े:- जानिए 8 फरवरी बुधवार का दैनिक राशिफल और बनाइए अपने भाग्य को सफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *