April 25, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए 6 जनवरी शुक्रवार का दैनिक राशिफल, ऐसा करने से आपके ऊपर बरसेगी भगवान की कृपा

0
Horoscope 24th March

मेष राशि

Horoscope 6th January

Horoscope 6th January: मेष राशि के जातकों को सेहत का ध्यान रखना चाहिए। घर की सुख-सुविधाओं से जुड़े कार्यों में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। मुमकिन है कि किसी काम में रुकावट आ जाए। जिससे आपका मूड खराब रहेगा और इसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। किसी तरह का स्थानांतरण तनावपूर्ण हो सकता है। इस समय व्यावसायिक स्थान पर किए गए कार्यों में अच्छा सुधार हो सकता है।

भाग्य:- 80 प्रतिशत 

उपाय:- शिवलिंग पर जल में कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाएं।

वृषभ राशि

Horoscope 6th January

Horoscope 6th January: वृषभ राशि के लोगों का आज का दिन अच्छा बीतेगा। परिवार के सदस्यों के बीच कुछ विवाद हो सकते हैं। जिससे काफी तनाव भी पैदा हो सकता है। इसलिए बेहद जरूरी है कि धैर्य और संयम बनाए रखे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता सता सकती है। समय कम होने के कारण आप अपने किसी परिजन के साथ उचित समय नहीं बिता पाएंगे।

भाग्य:- 86 प्रतिशत 

उपाय:- पीली वस्तुओं का दान करें।

मिथुन राशि

Horoscope 6th January

Horoscope 6th January: मिथुन राशि के जातकों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। घरेलू जरूरतों के लेकर आज आपका धन भी खर्च होगा, संभव है कि आज आप जरूरी शॉपिंग करें। जीवनसाथी और परिवार की के प्रति आप जिम्मेदारी दिखाएंगे जिससे आपका महत्व और आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

भाग्‍य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- हनुमानजी की पूजा करें।

कर्क राशि 

Horoscope 6th January

Horoscope 6th January: कर्क राशि के जातकों को आज बड़ो की बात माननी चाहिए। भावुक होने की बजाय व्यवहारिक बनना होगा और बच्चों की गतिविधियों पर आपको नजर रखना होगा। लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। पति-पत्नी के संबंध धूप – छांव से रहेंगे। तकरार और प्यार का अनोखा संगम बना रहेगा।

भाग्य:- 84 प्रतिशत

उपाय:- भगवान गणेशजी की आराधना करें।

सिंह राशि

Horoscope 6th January

Horoscope 6th January: सिंह राशि के जातकों का आज कोई काम पूरा होगा। समस्या से निजात पाने के चलते आप में भरपूर आत्मविश्वास रहेगा साथ ही ऊर्जा भी भरपूर रहेगी जिससे आप अपने कार्यों को ठीक से पूरा करेंगे। हालांकि, आज दोपहर बाद थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल, अचानक से आपके सामने कोई चुनौती आ सकती है।

भाग्य:- 70 प्रतिशत:-

उपाय:- पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कन्या राशि 

Horoscope 6th January

Horoscope 6th January: कन्या राशि के जातकों को आज सफलता प्राप्त होगी। आपका कोई अटका हुआ मामला भी सुलझ जाएगा और परिवार को सुकून मिलेगा। फिलहाल, आपके लिए सलाह है कि अपनी आय और खर्च दोनों में संतुलन बनाकर रखें। वरना आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज यदि आप व्यापारिक लेनदेन कर रहे हैं तो उसमें सावधानी बरतें।

भाग्य:- 72 प्रतिशत 

उपाय:- भगवान विष्णु की आराधना करें।

तुला राशि 

Horoscope 6th January

Horoscope 6th January: तुला राशि के लोगों को काम पर ध्यान देना चाहिए। आज विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मन आपका खरीदारी को लेकर उत्सुक अधिक रहेगा लेकिन आपको मन को नियंत्रण में रखना है नहीं तो खर्चे अधिक हो जाएंगे।

घर के किसी नजदीकी सदस्य के वैवाहिक संबंध को लेकर आपको तनाव मिल सकता है। ऑफिस में आज काम कुछ ज्यादा हो सकता है। पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में सामंजस्य बनाने में सफल होंगे।

भाग्य:- 90 प्रतिशत 

उपाय:- भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

वृश्चिक राशि 

Horoscope 6th January

Horoscope 6th January: आज वृश्चिक राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वैसे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आप किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। घर में किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी योजना बन सकती है। दूसरों के मामलों में दखलंदाजी न करें और क्रोध पर काबू रखें। किसी भी योजना पर निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे तो यह ज्यादा बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

भाग्य:- 82 प्रतिशत

उपाय:- हनुमानजी की पूजा करें।

धनु राशि 

Horoscope 6th January

धनु राशि के जातकों को आज मिलनसार लोगो से लाभ होगा। घर में अचानक किसी के आने से आप खुश नहीं रहेंगे। आज आपको आर्थिक मामलों में थोड़ी ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर-परिवार के माहौल में भी नकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हो सकता है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है।

भाग्य:- 70 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि 

Horoscope 6th January

मकर राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा बीतेगा। भाइयों को भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में उचित सहयोग मिलेगा। कभी-कभी ऐसा भी अहसास होगा कि मेहनत का अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पा रहा है। लेकिन यह सिर्फ आपका अंदाजा है। व्यावसायिक गतिविधियों में आज कुछ व्यवधान रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी।

भाग्य:- 79 प्रतिशत

उपाय:- गणेशजी की पूजा – आराधना करें।

कुंभ राशि 

Horoscope 6th January

कुंभ राशि के जातकों को मेहनत करनी होगी। किसी प्रियजन से कोई अशुभ समाचार मिलने से मन निराश रहेगा। युवाओं के लिए अपने करियर की योजना बनाने का समय आ गया है। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकता है लेकिन यह कुछ बेहतर परिणाम लेकर आएगा।

भाग्य:- 95 प्रतिशत

उपाय:- सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन राशि 

Horoscope 6th January

मीन राशि के जातकों को कुछ अधिक मेहनत करनी होगी। दिन की शुरुआत थोड़ी कष्टदायक है इसलिए धैर्य और संयम से काम लें। किसी वाहन के खराब होने या किसी महंगे बिजली के उपकरण के खराब होने से भारी खर्च हो सकता है। आपकी किसी बात का बुरा असर भी हो सकता है। आपके प्रयासों से व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध सुखमय हो सकते हैं।

भाग्य:- 60 प्रतिशत 

उपाय:- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

यह भी पढ़े:- जानिए आपका दैनिक राशिफल, बनाए आपके दिन को शुभ और भाग्य को बलवान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *