May 9, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए 4 फरवरी शनिवार का दैनिक राशिफल, भाग्य प्रतिशत और सटीक उपाय

0
Horoscope 24th March

मेष राशि

Horoscope 4th February

Horoscope 4th February: मेष राशि वालों का भाग्य आज ज्यादा सहयोग नहीं दे पाएगा लेकिन कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में थोड़ी राहत मिल सकती है। आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को समझदारी और आसानी से पूरा करेंगे। कुछ ऑनलाइन काम करने की योजना बनाएंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और मन शांत भी रहेगा।

भाग्य:- 82 प्रतिशत

उपाय:- लक्ष्मी की पूजा करें।

वृषभ राशि

Horoscope 4th February

Horoscope 4th February: वृषभ राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ होगा। सभी के साथ आपका व्यवहार मधुर रहेगा। व्यवसाय में आज लाभदायक स्थिति बनी रहेगी। आसपास के लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी और काम में मन भी लगेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। लव लाइफ में गलतफहमी बढ़ सकती है।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि

Horoscope 4th February

Horoscope 4th February: मिथुन राशि वालों आज आप व्यस्त शेड्यूल में भी परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मित्रों की मदद से धन की आपूर्ति को पूरा करने में सफल होंगे। अगर आप इस समय प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अधिक सावधानी बरतें। छात्रों को आज मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

भाग्य:- 60 प्रतिशत

उपाय:- माता-पिता का आशीर्वाद लें।

कर्क राशि

Horoscope 4th February

Horoscope 4th February: कर्क राशि वालों आज आपका स्वास्थ्य आपकों परेशान कर सकता है, जिसके कारण पूरे दिन बेचैनी लगी रहेगी। कामकाज में किसी साथ से आपको अच्छा लाभ होगा। नौकरी पेशा जातक आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि विरोधी नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप सफल रहेंगे। नए लोग तरक्की पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे।

भाग्य:- 72 प्रतिशत

उपाय:- गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

सिंह राशि

Horoscope 4th February

Horoscope 4th February: सिंह राशि वालों आज रुपए-पैसे के मामले में दिन काफी अहम रहेगा, धन से अड़चनें दूर होंगी। पुराने मित्र से अचानक आज मुलाकात होगी और अच्छी वार्तालाप हो सकती है। चतुराई का परिचय देते हुए आप कार्यों में सफल होंगे।

भाग्य:- 92 प्रतिशत

उपाय:- गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या राशि

Horoscope 4th February

Horoscope 4th February: कन्या राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके आपको मिलेंगे। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार में आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को काफी प्रभावित करेगा। छात्रों को अपने पढ़ाई के लिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्य:- 84 प्रतिशत

उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि

Horoscope 4th February

Horoscope 4th February: तुला राशि वालों आज घर-परिवार में दिन अच्छा व्यतीत होगा और पारिवारिक सदस्यों से प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी। किसी रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। व्यापारियों को आज ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- माता सरस्वती की पूजा करें।

वृश्चिक राशि

Horoscope 4th February

Horoscope 4th February: वृश्चिक राशि वालों आज दूसरे क्या कह रहे हैं और क्या कर रहे हैं, इन सभी मामलों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें। नौकरी पेशा जातकों की अधिकारियों से खास पहचान बनेगी।

भाग्य:- 95 प्रतिशत

उपाय:- सफेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि

Horoscope 4th February

धनु राशि वालों आज आपको अच्छा समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी सम्माननीय व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपके काम सरल हो जाएंगे। धन लाभ के नए मार्ग नजर आएंगे। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखें अन्यथा हानि हो सकती है।

भाग्य:- 72 प्रतिशत

उपाय:- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मकर राशि

Horoscope 4th February

मकर राशि वालों आज किसी भी राजनीति से दूर रहें अन्यथा आपको ही नुकसान हो सकता है। मन में कुछ नया करने का जोश बना रहेगा। खान-पान से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा है।

भाग्य:- 95 प्रतिशत

उपाय:- चींटियों को आटा खिलाएं।

कुंभ राशि

Horoscope 4th February

कुंभ राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी और आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन मन में डर भी बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें बल्कि उनको परास्त करके आगे बढ़ें।

भाग्य:- 92 प्रतिशत

उपाय:- हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

मीन राशि

Horoscope 4th February

मीन राशि वालों आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें और दिमाग को शांत रखें। ऑनलाइन व्यापार करने वालों को व्यापार आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। घर के छोटे बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिताएंगे।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- केले के वृक्ष की पूजा करें।

 

यह भी पढ़े:- जानिए 3 फरवरी शुक्रवार का दैनिक राशिफल, भाग्य प्रतिशत और सटीक उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *