May 9, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए आज किस राशि के व्यक्ति को क्या उपाय करने से वह अपने दिन को शुभ बना सकते हैं, दैनिक राशिफल 

0
Horoscope 26th October

मेष राशि

Horoscope 26th October

Horoscope 26th October: मेष राशि के जातक आज अपने गुस्से पर काबू रखे। गलत यात्राओं में भी समय जाया हो सकता है। व्यापार में हर छोटी बात को गंभीरता से लें। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य का मूल्य अच्छी तरह से बना रहेगा। एलर्जी से खांसी, बुखार या त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

भाग्य:- 80 प्रतिशत

उपाय:- अन्नकूट का भोग लगाएं और भगवान कृष्ण की पूजा करें।

वृषभ राशि

Horoscope 26th October

Horoscope 26th October: वृषभ राशि के लोगों का आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। समाज में मान सम्मान भी बना रहेगा। अनावश्यक कार्यों में खर्चा अधिक होगा। अपने बजट का ध्यान रखें। छोटी सी बात को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। इन सब चीजों से दूर रहें। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

भाग्य:- 86 प्रतिशत

उपाय:- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मिथुन राशि

Horoscope 26th October

Horoscope 26th October: मिथुन राशि के लोगों को आज परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। इमोशनल होना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। गलत कामों में भी अपना समय बर्बाद न करें। कार्यक्षेत्र में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन इस समय धैर्य और संयम बनाए रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- हरी मूंग की दाल का दान करें।

कर्क राशि

Horoscope 26th October

Horoscope 26th October: कर्क राशि के जातकों को आज जरूरत है कि आप अपने भविष्य पर ध्यान दें और झगड़े कम करे। स्थान परिवर्तन से संबंधित कोई योजना भी बनेगी। इसलिए अपने कार्यों को प्राथमिकता दें। किसी बाहरी व्यक्ति को पारिवारिक मामलों में दखल न देने दें। कार्यक्षेत्र में अपने कागजात और फाइलें तैयार रखें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

भाग्य:- 84 प्रतिशत 

उपाय:- भगवान गणेशजी की आराधना करें और दान करें।

सिंह राशि

Horoscope 26th October

Horoscope 26th October: सिंह राशि के लोगों के लंबे समय से रुके काम आज पूरे होंगे। घर, कार आदि से जुड़े कागजात अपने पास रखें। कभी-कभी योजनाएं सपनों में ही बनती हैं, इसलिए कल्पना में न जिएं और हकीकत में आएं। संतान की किसी समस्या को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। व्यापार में आज कुछ नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

भाग्य:- 76 प्रतिशत

उपाय:- भगवान गणेश की पूजा करें और ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

Horoscope 26th October

Horoscope 26th October: कन्या राशि वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। दूसरे लोगों के मामलों में दखल देना आपके लिए मानहानि का कारण हो सकता है। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बहुत अनुकूल नहीं रहेगा।

भाग्य:- 90 प्रतिशत 

उपाय:- गणेशजी को दुर्वा अर्पित करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि

Horoscope 26th October

Horoscope 26th October: तुला राशि के लोगो को अपने परिवार के साथ ठीक समय बिताने को मिलेगा। आर्थिक मामलों में अधिक समझ और चर्चा के साथ निर्णय लें। थोड़ी सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। दूसरे लोगों के मामलों में ज्यादा दखल न दें। कार्यक्षेत्र में आपको अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे।

भाग्य:- 79 प्रतिशत

उपाय:- गणेशजी की पूजा-आराधना करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

Horoscope 26th October

Horoscope 26th October: वृश्चिक राशि वालों का आज दिन बहुत शुभ होगा। किसी समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिल सकता है। आर्थिक रूप से आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं है। किसी भी निवेश या लेनदेन से संबंधित गतिविधियों में शामिल न हों। किसी बड़े राजनेता या अधिकारी से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। बीमा और बीमा कंपनी से संबंधित व्यवसाय अनुकूल स्थिति है।

भाग्य:- 95 प्रतिशत

उपाय:- सूर्य देवता को जल अर्पित करें और गाय को हरी घास खिलाएं।

धनु राशि

Horoscope 26th October

धनु राशि के लोगों को आज धन लाभ होगा। स्थिति को अपने पक्ष में करने के लिए किसी अनुचित कार्य का सहारा न लें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपसे बात कर सकता है और आपके रहस्यों को जान सकता है। व्यापार बढ़ाने के लिए नए आविष्कारों और योजनाओं की जरूरत है।

भाग्य:- 81 प्रतिशत

उपाय:- बुध मंत्रों का जप करें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

मकर राशि

Horoscope 26th October

मकर राशि के लोगों को आज कार्यस्थल पर खूब तारीफ मिलेगी। घर का कोई विवादित मामला भी सुलझ सकता है। अपनी भावनाएं नियंत्रित करें। इसलिए जरूरी है कि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। भूमि या वाहन से संबंधित ऋण लेने से पहले परामर्श करें। व्यवसाय में क्षेत्र के लिए किसी नई योजना के बारे में सोचें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

भाग्य:- 89 प्रतिशत 

उपाय:- भगवान कृष्ण की पूजा करें।

कुंभ राशि

Horoscope 26th October

कुंभ राशि वालों के घर आज कोई शुभ कार्य होने के योग है। आमदनी के साथ-साथ ख़र्चे की भी स्थिति बनेगी। मशीनों, कर्मचारियों आदि से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं सामने आएंगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अधिक परिश्रम और परिश्रम के कारण थकान और कमजोरी का अनुभव होगा।

भाग्य:- 92 प्रतिशत

उपाय:- अन्नकूट का भोग लगाएं।

मीन राशि

Horoscope 26th October

मीन राशि के जातकों को आज के दिन घर में ही रहना चाहिए। विचारों की दुनिया से बाहर आएं और तथ्यों का सामना करें। कई बार बहुत अधिक चर्चा से कई महत्वपूर्ण अवसर छूट जाते हैं। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होगा।

भाग्य:- 72 प्रतिशत 

उपाय:- श्रीकृष्ण की पूजा करें।

यह भी पढ़े:- जानिए आज किस राशि पर कैसा पड़ेगा सूर्यग्रहण का प्रभाव , दैनिक राशिफल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *