May 2, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Chandrayaan 3: भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 हुआ लॉन्च, अब बदलेगा इतिहास

0
Chandrayaan 3

Chandrayaan 3: भारत के तीसरे मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan-3) आज दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भर चुका है। इसे आज शुक्रवार (14 जुलाई, 2023) को आंध्र प्रदेश (ISRO) के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर (Satish Dhawan Space Centre) से सफलतापूर्वक छोड़ा गया। मिशन-चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग को फ्रंट से लीड करने की जिम्मेदारी रॉकेट वुमन के नाम से मशहूर स्पेस साइंटिस्ट ऋतु करिधाल श्रीवास्तव (Ritu Karidhal Shrivastava) को सौंपा गया है।

615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ये मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा। ‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan-3) को भेजने के लिए LVM-3 (LVM-3) लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है। इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था। इसी रॉकेट से स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) को लॉन्च किया था।

क्या है चंद्रयान-3 मिशन में खास?

chandrayaan 3

चंद्रयान-3 मिशन साल 2019 में गए चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) मिशन का फॉलोअप मिशन है। जिसमें लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग और रोवर को सतह पर चलाकर देखा जाएगा। चंद्रयान-2 में लैंडर, रोवर और ऑर्बिटर था, जबकि चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर के बजाय स्वदेशी प्रोपल्शन मॉड्यूल है. जरुरत पड़ने पर चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) के ऑर्बिटर की मदद ली जाएगी.

प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रयान-3 के लैंडर-रोवर को चंद्रमा की सतह पर छोड़कर, चांद की कक्षा में 100 किलोमीटर ऊपर चक्कर लगाता रहेगा. यह कम्यूनिकेशन के लिए है. इस मिशन के तहत ISRO वैज्ञानिक दुनिया को बताना चाहते हैं कि भारत दूसरे ग्रह पर सॉफ्ट लैंडिंग करा सकता है. वहां अपना रोवर चला सकता है. चांद की सतह, वायुमंडल और जमीन के भीतर होने वाली हलचलों का पता करना.

चंद्रयान की लॉन्चिंग पर मौजूद रहे ये लोग

chandrayaan 3

इस ऐतिहासिक मिशन के लॉन्चिंग के दौरान केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) मुख्य अतिथि के तौर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन सेंटर (Satish Dhawan Space Centre) पर मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व इसरो चीफ राधाकृष्णन, के सिवन (K Sivan) और एएस किरण कुमार भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में शामिल हुए।
साथ ही लॉन्चिंग देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण (Launch) को देखने के लिए 200 से अधिक स्कूली छात्र आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Centre) पहुंचे हैं।

मिशन के सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी सहित अलग-अलग नेताओं ने दी शुभकामनाएँ

भारत के इस गौरवान्वित पल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने तीसरे चंद्रयान मिशन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। यह मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा। रक्षा मंत्री (Rajnath Singh) ने लिखा कि आज का यह दिन, भारतीय इतिहास में एक विशेष महत्व का है। मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग नए भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देने जा रही है।

इसरो के पूर्व चीफ माधवन नायर (Madhavan Nair) ने कहा कि इंसानी रूप से जो कुछ भी संभव था, वो किया जा चुका है। मुझे ऐसा कोई कारण नहीं नजर आता कि मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) फेल हो और सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने इसरो (ISRO) की ‘विजय’ की कामना की।

 

ये भी पढ़ें:  Bihar: BJP का हल्लाबोल प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज और भाजपा नेता की मौत, जानें पूरा मामला

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *