May 5, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Rahul Gandhi को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भेंट किए आलू, कहा आलू से सोना बना दीजिए, राहुल ने बांटी टॉफियां

0
Bharat Jodo Nyay Yatra

Bharat Jodo Nyay Yatra

Rahul Gandhi: कांग्रेस इस समय न्याय यात्रा में व्यस्त है। लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और कांग्रेस केंद्र सरकार पर तंज कसने का एक मौका तक नहीं छोड़ रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मंगलवार यानी 5 मार्च को शाजारपुर पहुंची। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टंकी चौराहे पर स्थित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पीएम पर कटाक्ष किया। राहुल ने भाषाण के दौरान कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी का मंजर है। यह सिर्फ और सिर्फ भाजपा की देन है। मोदी सरकार ने युवाओं को बेरोजगार बना दिया है।

मोबाइल पर लगे रहें, भूखे मर जाएं

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ”पूरे देश में बेरोजगारी का आलम है। मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं को बेरोजगारी के मुहाने पर खड़ा कर दिया है।” उन्होंने आगे पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि ” मोदी जी चाहते हैं कि आज के युवा दिन भर मोबाइल पर लगे रहें, रील्स देखें, जय श्री राम कहें और भूखे मर जाएं।”

Also Read: Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा मामले में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, IPS रेणुका मिश्रा बर्खास्त, STF करेगी जांच

न्याय के लिए निकाली यात्रा

राहुल ने आरोप लगाया कि ”भाजपा भाषा को भाषा से लड़ाती है। धर्म को धर्म से लड़ाती है। जाति को जाति से लड़ाती है। इसी के खिलाफ हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली है। भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को बेरोजगार बना दिया है। सारा रोजगार तो चीन के युवाओं को मिल रहा है। इन युवाओं को न्याय दिलाने के लिए ही यात्रा निकाल रहा हूं।

टॉफी और आलू भेंट किए

बता दें कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा मझनिया जोड़ धोबी चौराहा टंकी चौराहा से होते हुए ट्रैफिक पॉइंट पर पहुंची। वहां भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत पार्टी का झंडा दिखाकर, मोदी-मोदी के नारों के साथ किया। इसके बाद राहुल गांधी खुद अपनी गाड़ी से उतरे और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंच गए। खबरों से पता चला की राहुल गांधी ने नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं को टॉफियां बांटी। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को आलू भेंट किया और कहा आलू से सोना बना दीजिए।

 

Also Read: PM Modi को फिर मिली जान से मारने की धमकी, तलवार लहराते हुए कांग्रेस के लिए कही ये बात!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *