CM Bhagwant Mann Marriage: विवाह के बंधन में बंधे भगवंत मान और गुरप्रीत कौर, दिल्ली के सीएम भी हुए शादी में शामिल, देखें तस्वीरें
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) दूसरी बार विवाह (Marriage) के बंधन में बंध गए हैं। मान की शादी हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ हुई है। सिक्ख रीति रिवाजों के साथ भगवंत ने अपनी दूसरी शादी अपने सरकारी बंगले में की। 48 साल के भगवंत मान का उनकी पत्नी के साथ 2015 में तलाक हो गया था, जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं। विवाह के दौरान उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा भी मौजूद रहें।
गुरप्रीत अपनी तीन बहनों में है सबसे छोटी
मान (Bhagwant Mann) की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर का निक नेम गोपी है, जो पेहवा कस्वे की रहने वाली हैं तथा वह पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में हरियाणा के मुल्लाना में महर्षि मरक डेश्वर विश्वविद्यालय से एमबीबीएस किया है। कौर के पिता का नाम इंद्रजीत सिंह है और उनके पिता के पास कनाडा की भी नागरिकता है, एवं उनकी माता हरजिंदर कौर हाउस वाइफ हैं। गुरप्रीत अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं।
लोकसभा चुनाव में मान के लिए प्रचार भी किया था गुरप्रीत ने
भगवंत की मां की इच्छा थी कि वह अपना घर बसाए। और इसलिए उनकी मां और बहन ने उनके लिए लड़की खुद पसंद की है। गुरप्रीत साल 2019 में भगवंत मान से मिली थीं। उन्होंने मान (Bhagwant Mann) के साथ लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार भी किया था तथा वो उनके सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी नजर आई थी।
6 साल पहले हुआ था पहली पत्नी से तलाक
भगवंत का करीब 6 साल पहले अपनी पहली पत्नी इंद्रप्रीत से तलाक हो गया था। इंद्रप्रीत अपने दोनों बच्चे, एक बेटा एक बेटी के साथ अमेरिका में रहती हैं। हालांकि तीन महीने पहले जब पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिली तो भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उनके दोनों बच्चे अमेरिका से पंजाब आए थे।
यह भी पढ़ें- CM Bhagwant Mann Marriage: कल गुरुद्वारे में दूसरी शादी करेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान