Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann Marriage: चंडीगढ़ के सेक्टर 8 गुरुद्वारे में सादे तरीके से केवल परिवार वालों और खास मेहमान के सामने कल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) विवाह करेंगे। शादी की सभी रस्में भगवंत मान के घर में ही संपन्न की जाएंगी। मान की दूसरी शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। भगवंत मान की मां की ये इच्छा थी कि वह अपना घर एक बार फिर बसाएं और इसलिए मान के लिए नई दुल्हन खुद उनकी मां और बहन ने चुनी है।

6 साल पहले टूटी थी पहली शादी

Bhagwant Mann

पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) कल (गुरुवार) डॉक्टर कौर से विवाह करने जा रहे हैं। बता दें कि मान की पहली शादी 6 साल पहले ही टूट चुकी है। जिनसे उन्हें 2 बच्चे हैं। मुख्यमंत्री की पहली पत्नी और दोनों बच्चे अमेरिका में रहते हैं। हालांकि मान ने जब सीएम पद की शपथ ली थी, तो तब उनके दोनों बच्चे अमेरिका से शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।

डॉक्टर गुरप्रीत कौर होंगी मान की पत्नी

भगवंत मान की मां और बहन के द्वारा चुनी गई मान की दुल्हन डॉक्टर गुरप्रीत कौर आम परिवार से आती है। मान और गुरप्रीत काफी लंबे समय से एक दूसरा को जानते है। पेशे से गुरप्रीत डॉक्टर है और पंजाब में ही रहती है।

भगवंत मान का राजनीतिक सफर

Bhagwant Mann

अपने राजनीतिक सफर के शुरुआती दिनों में भगवंत मान ने पंजाब पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से की थी। इसी पार्टी से उन्होंने चुनाव भी लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाए। आगे चलकर भगवंत मान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और 2014 में संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर संसद पहुंचे। फिर वर्ष 2017 में मान (Bhagwant Mann) ने जलालाबाद से सुखबीर बादल और रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ चुनाव लड़ा, और यहा भी उन्हें 18,500 वोटों से हार मिली। लेकिन 2019 के चुनाव में एक बार फिर से संगरूर लोकसभा सीट से संसद के लिए चुने गए।

अभिनेत्री कंगना रनौत ने गीतकार जावेद अख्तर पर लगाए संगीन आरोप, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *