May 1, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

WPL 2023: आज से होगी विमेंस आईपीएल की शुरुआत, यहाँ जाने पूरे शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

0
WPL 2023

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण की शरुआत आज से हो रही है. सीजन का पहला मुकाबला मुंबई और गुजरात (MIW vs GGW) के बीच शाम के 8 बजे से खेला जाना है. जबकि इसका फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा. 23 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जायेंगे.

इनमें 20 लीग मुकाबले होंगे, जबकि एक एलिमिनेटर और एक फाइनल मैच खेला जाएगा. सीजन (WPL 2023) के सभी मुकाबले मुंबई के डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम में आयोजित होंगे. आज एक इस आर्टिकल में हम आपको इससे जुड़ी सभी बड़ी जानकारी बताने जा रहे हैं.

कुल 5 टीमें लेगी टूर्नामेंट में हिस्सा

WPL 2023

आपको बता दें कि इस लीग (WPL 2023) में 5 महिला टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC), गुजरात जायंट्स (GJ), यूपी वॉरियर्ज (UPW) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीम शामिल है.

इन चैनलों पर प्रसारित होगा मैच

WPL 2023

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) का प्रसारण अधिकार वायाकॉम 18 (Viacom 18) के पास है. आप स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क (Sports 18 Network channels) के चैनल स्पोर्ट्स 18 1 एसडी (Sports 18 1 SD) और स्पोर्ट्स 18  1 एचडी (Sports 18 1 HD) पर सभी मैच को लाइव देख सकते हैं. WPL 2023 के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है.

कुछ ऐसा है शेड्यूल

WPL 2023

तारीख मैच समय स्टेडियम
4 मार्च GG vs MI 7:30 PM डीवाई पाटिल
5 मार्च RCB vs DC 3:30 PM ब्रेबोर्न
5 मार्च UPW vs GG 7:30 PM डीवाई पाटिल
6 मार्च MI vs RCB 7:30 PM ब्रेबोर्न
7 मार्च DC vs UPW 7:30 PM डीवाई पाटिल
8 मार्च GG vs RCB 7:30 PM ब्रेबोर्न
9 मार्च DC vs MI 7:30 PM डीवाई पाटिल
10 मार्च RCB vs UPW 7:30 PM ब्रेबोर्न
11 मार्च GG vs DC 7:30 PM डीवाई पाटिल
12 मार्च UPW vs MI 7:30 PM ब्रेबोर्न
13 मार्च DC vs RCB 7:30 PM डीवाई पाटिल
14 मार्च MI vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न
15 मार्च UPW vs RCB 7:30 PM डीवाई पाटिल
16 मार्च DC vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न
18 मार्च MI vs UPW 3:30 PM डीवाई पाटिल
18 मार्च RCB vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न
20 मार्च GG vs UPW 3:30 PM ब्रेबोर्न
20 मार्च MI vs DC 7:30 PM डीवाई पाटिल
21 मार्च RCB vs MI 3:30 PM डीवाई पाटिल
21 मार्च UPW vs DC 7:30 PM ब्रेबोर्न
24 मार्च एलिमिनेटर 7:30 PM डीवाई पाटिल
26 मार्च फाइनल 7:30 PM ब्रेबोर्न

WPL के पहले सीजन के लिए सभी टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

WPL 2023

स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, इंद्राणी रॉय, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, आशा शोभना, एरिन बर्न्स, हीथर नाइट, डेन वैन नीकेर, प्रीति बोस, पूनम खेमनार, कोमल जंजाद, मेगन शुट्ट, सहाना पवार।

मुंबई इंडियंस

WPL 2023

हरमनप्रीत कौर, नट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुज्जर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्राइटन, प्रियंका बाला, हुमैरा काजी, नीलम बिष्ट, जिंतमणि कलिता, सोनम यादव।

गुजरात जायंट्स

WPL 2023

एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डियांड्रा डॉटिन, स्नेह राणा, सुषमा वर्मा, हर्ली गाला, अश्विनी कुमारी, परुणिका सिसोदिया, एस मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, शबमन शकील.

यूपी वारियर्स

WPL 2023

सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, सिमरन शेख, शबनिम इस्माइल, एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, पार्शवी चोपड़ा, श्वेता सहरावत, एस यशश्री, किरण नवगिरे.

दिल्ली कैपिटल्स

WPL 2023

जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, जेस जोनासेन, स्नेहा दीप्ति, अरुंधति रेड्डी, अपर्णा मोंडल, राधा यादव, शिखा पांडे, मरिजैन कप्प, टाइटस साधु, एलिस कैप्सी, तारा नॉरिस, लॉरा हैरिस, जसिया अख्तर, मिन्नू मणि, पूनम यादव, तानिया भाटिया.

यह भी पढ़ें : अनुष्का शर्मा, विराट कोहली उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना, पारंपरिक वेशभूषा में आए नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *