May 9, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Hrithik Roshan की ‘War 2’ की Release Date आई सामने , जानें कब थिएटर में देगी दस्तक?

0

War 2: फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। अपकमिंग एक्शन मूवी की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है। ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ का अगला पार्ट यानी ‘वॉर 2’ (War 2) अब जल्द ही देखने को मिलेगा। ऋतिक (Hrithik Roshan) का दमदार एक्शन और साउथ के पॉपुलर एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) का बॉलीवुड डेब्यू।

 

वॉर 2’ में कियारा आडवाणी एक्ट्रेस होंगी 

वहीं, ‘वॉर 2’ में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी नज़र आने वाली हैं। जबरदस्त स्टारकास्ट के साथ फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने ‘वॉर 2’ की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। तरण आदर्श का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया है। उन्होंने इसमें इस स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है।

Also Read:  Randeep Hooda Marriage: रणदीप हुड्डा ने रीति रिवाजों से की शादी, पहनी kokyet पगड़ी, लिन लैशराम की पोलाई ड्रेस पर आया दिल

 

इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी जानकारी 

तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को जानकारी देते हुए लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज… YRF ने ‘वॉर 2′ की रिलीज डेट की घोषणा की: इंडिपेंडेंस डे वीकेंड 2025 YRFSpyUniverse की छठी फिल्म – War2 – की अब रिलीज डेट आ गई है… 14 अगस्त 2025 गुरुवार को Boxoffice पर तबाही के लिए तैयार हो जाइए… YRF द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।’

 

फैंस का रिएक्ट

पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पर फैंस जमकर रिएक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूज़र ने अब इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा ,’चलो भाई 2026 में दुनिया खत्म होने से पहले ये मूवी आ जाएगी। तो एक ने लिखा, ‘तो कोई बोला, ‘कुछ ज्यादा ही गैप नहीं दे दिया स्पाई यूनिवर्स की 2 फिल्म के बीच?

 

Also Read:  क्या Alia Bhatt से जलती हैं Kriti Sanon? करण के सवाल पर कृति का तीखा रिएक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *