May 1, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

ऋषभ पंत से ठगी करने वाले को पुलिस ने दबोचा,हरियाणा से खेल चूका है क्रिकेट

0
mrinank-singh

mrinank-singh

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के साथ 1.6 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले हरियाणा के पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृणांक को दिल्ली के एयरपोर्ट से उस दौरान दबोचा गया, जब वो हांकांग भागने की कोशिश कर रहे थे।

मृणांक हरियाणा के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं। वे फरीदाबाद के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 25 साल है।

Also Read: पीएम मोदी ने 15000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, राममयी हुई अयोध्या

मृणांक ने सिर्फ ऋषभ पंत ही नहीं उनके अलावा भी कोई लोगों के साथ ठगी की है, जिसमें लक्जरी होटल से लेकर काफी कुछ शामिल है। मृणांक ने खुद को कर्नाटक का एडीजी बातकर कई लोगों और होटल को लंबा चूना लगाया है। इसके अलावा मृणांक खुद को आईपीएल खेलने वाला क्रिकेटर बताकर महंगे-महंगे होटल में रुके और बिना बिल चुकाए चले गए और कहा कि बिल का सारा भुगतान बाद मे किया जाएगा। मृणांक ने ठगी के लिए खुद को मुंबई इंडियंस का पूर्व क्रिकेटर बताया। इसी तरह हरियाणा के पूर्व क्रिकेटर ने कई लोगों को पागल बना उनके साथ ठगी की।

पंत को कैसे ठगा?

खबरों की माने तो ऋषभ पंत और मृणांक सिंह की मुलाकात 2013-14 के दौरान एक कैंप में हुई। इसके बाद मृणांक ने 2020-21 के करीब पंत से संपर्क किया और कहा कि ”वो लक्जरी चीज़ों को खरीदने-बेचने का कारोबार शुरू कर रहे हैं, जिसके बाद पंत ने हरियाणा के पूर्व क्रिकेटर से कुछ चीज़ें खरीदीं, जो कभी पंत को नहीं मिलीं। इसके बाद दोनों के बीच फिर बात हुई और मृणांक ने पंत को 1.63 करोड़ का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। इस तरह पंत के साथ ठगी का मामला सामने आया।

मृणांक कई बार हो चुके हैं गिरफ्तार

मृणांक को कई बार धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पंचकुला और मुंबई पुलिस ने कई अलग-अलग धोखाधड़ी के मामलों में मृणांक को गिरफ्तार किया था।

 

Also Read: Ayodhya: दलित महिला के घर PM ने पी चाय, इकबाल अंसारी ने पीएम पर बरसाए फूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *