May 3, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

भाग्य का साथ मिलेगा या आज फिर आपको निराशा को ही भोगना होगा, जानिए अपना दैनिक राशिफल 

0
Horoscope 15th April

मेष राशि

Horoscope 23rd November

Horoscope 23rd November: मेष राशि के जातकों को आज भाग्य से सफलता मिलेगी। जमीन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। विद्यार्थियों और युवाओं को किसी कार्य में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। अपने स्वभाव और दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। रुपए के लेनदेन से संबंधित कोई कार्य हो तो अत्यधिक सावधानी से करें, व्यापार से जुड़ा कोई नया कार्य शुरू करने की रूपरेखा बनेगी।

भाग्य:- 85 प्रतिशत 

उपाय:- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

वृषभ राशि

Horoscope 23rd November

Horoscope 23rd November: वृषभ राशि के जातक यदि आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। जब कोई नकारात्मक स्थिति आए तो शांति और सूझबूझ से कोई भी फैसला लें, नहीं तो स्थिति और बिगड़ सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से चर्चा करना उचित रहेगा। व्यापार से जुड़े कार्य निश्चित समय पर पूरे होंगे।

भाग्य:- 60 प्रतिशत 

उपाय:- गणेश चालीसा का पाठ करें और माता-पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि

Horoscope 23rd November

Horoscope 23rd November: मिथुन राशि वालों को अपनी सोच बदलनी चाहिए। काम का ज्यादा बोझ न लें। सभी गतिविधियों का मैनेज करना मुश्किल हो सकता है। घर की समस्याओं को सुलझाने में परिजनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार संबंधी कार्य सामान्य गति से सुचारू रूप से चलते रहेंगे। पति-पत्नी के बीच भावनात्मकता प्रगाढ़ होगी।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- बुध मंत्र का जप करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि

Horoscope 23rd November

Horoscope 23rd November: कर्क राशि के जातकों को सेहत पर ध्यान देना चाहिए। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। कुछ प्रभावशाली लोगों की सलाह और मार्गदर्शन की उपेक्षा न करें। पार्टनरशिप से जुड़े कारोबार में तेजी लाने के लिए समय अनुकूल है। पति-पत्नी के संबंध मधुर और सुखमय होंगे।

भाग्य:- 82 प्रतिशत 

उपाय:- माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा करें।

सिंह राशि

Horoscope 23rd November

Horoscope 23rd November:  सिंह राशि वालों अपने पुराने रुके काम पूरे करे। किसी भी तरह के लेन-देन से बचें या सोच-समझकर करें, धोखाधड़ी की आशंका है। किसी भी कार्य के बारे में अधिक न सोचें और तुरंत निर्णय लें। व्यावसायिक कार्य से जुड़ा कोई ठोस फैसला उत्तम साबित होगा। परिवार में ज्यादा दखलंदाजी न करें अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं।

भाग्य:- 72 प्रतिशत 

उपाय:- गणेशजी की पूजा करें और गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

कन्या राशि

Horoscope 23rd November

Horoscope 23rd November: कन्या राशि के जातकों को सेहत पर सकारात्मक प्रभाव बनाए रखने की जरूरत है। परिवार के लोगों के साथ समय बिताकर आप तरोताजा रहेंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है तो उसे अवश्य पूरा करें। नहीं तो लोगों के सामने आपकी छवि खराब हो सकती है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना भी जरूरी है, उन्हें सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखना ही बेहतर है।

भाग्य:- 92 प्रतिशत 

उपाय:- गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं और गणेश चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि

Horoscope 23rd November

Horoscope 23rd November: तुला राशि के जातकों को इस समय परिवार पर ध्यान देना चाहिए। गलत खर्चों पर काबू रखें, क्योंकि अचानक कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। व्यवसाय के अधिकांश कार्य सुचारू रूप से पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है।

भाग्य:- 84 प्रतिशत

उपाय:- हरी मूंग की दाल का दान करें और हरे वस्त्र धारण करें।

वृश्चिक राशि

Horoscope 23rd November

Horoscope 23rd November: वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करने की जरूरत है। निजी जीवन से जुड़े किसी भी काम में इस समय जोखिम न लें। क्योंकि कोई बड़े नुकसान की स्थिति बन सकती है। घर के बड़ों का सम्मान करें। कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति आवश्यक रहेगी और सभी गतिविधियों पर नजर भी रखें। परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा और स्तुति करें।

धनु राशि

Horoscope 23rd November

धनु राशि के जातक अपने भविष्य पर विचार करें। सावधान रहें किसी मित्र या रिश्तेदार की गलत सलाह आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। स्वभाव में अहंकार और अति आत्मविश्वास जैसी नकारात्मक स्थितियों पर नियंत्रण जरूरी है। इस समय किए गए कार्यों में कुछ व्यवधान आ सकता है।

भाग्य:- 95 प्रतिशत 

उपाय:- गणेशजी की पूजा करें और ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

मकर राशि

Horoscope 23rd November

मकर राशि के जातक अपने कार्यों में लीन हो सकते हैं। कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें। लापरवाही कर किसी भी नियम का उल्लंघन न करें। आप किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना भी जरूरी है। व्यापारिक पार्टियों के माध्यम से आपको उपयुक्त प्रस्ताव मिल सकता है।

भाग्य:- 72 प्रतिशत 

उपाय:- गणेशजी को 12 गांठ दूर्वा अर्पित करें।

कुंभ राशि

Horoscope 23rd November

कुंभ राशि के जातकों को सफलता प्राप्त होगी। सचेत रहें कि कोई पुराना मामला सामने आने से दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। गलत बातों पर ध्यान न दें। भुगतान संबंधी लेन-देन करते समय सावधान रहें। इस समय व्यावसायिक स्थिति अच्छी चल रही है। पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक संबंध बन सकते हैं।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं और पूजा-अर्चना करें।

मीन राशि

Horoscope 23rd November

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मनोरथ पूरी होने वाला रहेगा। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा संभव है। आप अगर रात का समय परिवार के साथ बिताएंगे तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

भाग्य:- 92 प्रतिशत

उपाय:- गणेशजी को सिंदूर भेट करें और 21 दूर्वा अर्पित करें।

यह भी पढ़े:- जानिए 22 नवंबर मंगलवार का दैनिक राशिफल, अपने भाग्य को चमकाने के लिए करें यह उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *