May 3, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए आज किस राशि के व्यक्ति को किस प्रकार की सकारात्मकता से मिलेगा शुभ समाचार, दैनिक राशिफल 

0

मेष राशि

Horoscope 21st October

Horoscope 21st October: मेष राशि के व्यक्ति अपने परिवार के साथ समय बिताए। मित्रों के साथ दिवाली के घरेलू सामान की खरीदारी करेंगे। साथ ही बच्चों को नए वस्त्र भी मिल सकते हैं। नई व्यावसायिक योजना पर काम करने के लिए यह आपके लिए अनुकूल समय है। आज आप निपुणता से काम लेंगे और उसमें आपको सफलता मिलेगी।

भाग्य:- 96 प्रतिशत 

उपाय:- भगवान गणेशजी की आराधना करें।

वृषभ राशि

Horoscope 21st October

Horoscope 21st October: वृषभ राशि के लोगों को आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से उनका पूरा दिन खुशी से बीतेगा। आज भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ दिवाली के त्योहार की तैयारियों को पूरा करेंगे।

भाग्य:- 82 प्रतिशत

उपाय:- माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मिथुन राशि

Horoscope 21st October

Horoscope 21st October: मिथुन राशि के लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए, अन्यथा सेहत बिगड़ने से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। दिवाली के कार्यों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है और घर की साफ-सफाई पर भी जोर रहेगा। प्रेम संबंधों में भावुकता देखने को मिलेगी इसलिए आज आप सोच-समझकर बात करें।

भाग्य:- 76 प्रतिशत

उपाय:- पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कर्क राशि

Horoscope 21st October

Horoscope 21st October: कर्क राशि के जातक आज जिस भी कार्य की शुरुआत करे उसको योजनाबद्ध जरूर करें, और अपनी योजनाएं किसी के साथ न बांटे। आज आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं, जिससे आपको कुछ लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप मन लगाकर काम करेंगे और किसी की मदद से आपको आर्थिक लाभ होगा।

भाग्य:- 90 प्रतिशत

उपाय:- भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

सिंह राशि

Horoscope 21st October

Horoscope 21st October: सिंह राशि के जातक आज किस भी नए कार्य की शुरुआत करेंगे उनमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप आज किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें, नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों को कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। रोजगार में बदलाव की योजना पूरी होगी।

भाग्य:- 72 प्रतिशत

उपाय:- भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

कन्या राशि

Horoscope 21st October

Horoscope 21st October: कन्या राशि के जातकों को आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, और शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा और दिवाली के लिए घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। आपके मन में अपने शिक्षकों और बड़ों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी।

भाग्य:- 81 प्रतिशत

उपाय:- माता लक्ष्मी को शंख, कौड़ी और मखाने अर्पित करें।

तुला राशि

Horoscope 21st October

Horoscope 21st October: तुला राशि के लोग आज अपनी समझदारी और कार्य के प्रति लगन से सभी कार्य ठीक प्रकार से पूर्ण करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। आज आपके घर में कोई धार्मिक कार्य पूरा होगा। आज आपकी जिद परिवार को परेशान कर सकती है। मित्रों के साथ कहीं जाने को लेकर विवाद हो सकता है।

भाग्य:- 80 प्रतिशत 

उपाय:- माता लक्ष्मी को गन्ने का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि

Horoscope 21st October

Horoscope 21st October: वृश्चिक राशि के लोगों को आज अच्छी सफलता मिलने के शुभ योग है। नौकरी पेशा जातकों को सहकर्मी के साथ मिलकर किए गए कार्यों में भी अच्छा लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आज उसमें आपको राहत मिलने की संभावना है।

भाग्य:- 95 प्रतिशत

उपाय:- लक्ष्मी चालीसा और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

धनु राशि

Horoscope 21st October

धनु राशि वालों को आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे उनका पूरा दिन मंगलमय होगा। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी, लेकिन अचानक ख़र्चे भी बढ़ने वाले हैं। दिवाली के मौके पर घर की साज-सजावट पर ध्यान जाएगा और जरूरी चीजों की खरीदारी भी करेंगे।

भाग्य:- 86 प्रतिशत

उपाय:- माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

मकर राशि

Horoscope 21st October

मकर राशि के लोगों को आज हर कार्य में सफलता मिलेगी। सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा। शरीर में चुस्ती-फुर्ती रहेगी, नौकरी हो या व्यवसाय, आज आपको अच्छी सिद्धि प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आज का दिन लाभदायक रहेगा।

भाग्य:- 85 प्रतिशत 

उपाय:- माता लक्ष्मी के चरणों में कमल या गुलाब के फूल अर्पित करें।

कुंभ राशि

Horoscope 21st October

कुंभ राशि के लोग आज अपनी समझदारी से कार्यस्थल पर सभी कार्य ठीक से पूरे करेंगे। साथ ही त्योहार पर खरीदारी भी करेंगे। नौकरी में किसी सहकर्मी की मदद से कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा, मन में प्रसन्नता रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्य:- 79 प्रतिशत

उपाय:- गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

मीन राशि

Horoscope 21st October

मीन राशि वालों को आज जरूरत है की वह अपने परिवार को समय दे, मां की तबीयत बिगड़ी होगी उनके साथ रहे। वे परिवार और दोस्तों के साथ बाहर जाएंगे, और उन्हें अच्छा सहयोग मिलेगा। सेहत के लिए भी आज का दिन अच्छा है।

भाग्य:- 70 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

यह भी पढ़े:- जानिए 20 अक्टूबर गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, दैनिक राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *