May 3, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

दिसंबर माह का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल

0
Horoscope 24th March

मेष राशि

Horoscope 1st December

Horoscope 1st December: मेष राशि वालों का कोई बड़ा काम आज पूरा होगा। फिलहाल, आपको खुद को साबित करने के लिए अभी और मेहनत करने की जरूरत है। यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आपको लोन आदि लेना पड़ सकता है।

इसलिए आपको इस बारे में और अधिक सोच विचार करने की जरूरत होगी। इस समय अपनी हर बात को प्राइवेट रखना बेहद जरूरी है। आज आपका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि

Horoscope 1st December

Horoscope 1st December: वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन मंगलमय होगा। आज बच्चों के करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है जिससे घर परिवार में उत्साह का माहौल बना रहेगा। साथ ही आज आप पर बहुत जिम्मेदारियां रहने वाली हैं।

आपके लिए सलाह है कि फिलहाल, धन का निवेश न करें। निवेश करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। साथ ही आज किसी के भी विवाद में न पड़े। ऐसा करने से आपकी ही छवि खराब हो सकती है।

भाग्य:- 72 

उपाय:- हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

मिथुन राशि

Horoscope 1st December

Horoscope 1st December: मिथुन राशि के जातकों का आज कोई रुका काम पूरा हो सकेगा। युवा वर्ग के लोग अपने करियर का पूरा ध्यान देंगे जिससे वह अपने करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं। आज खर्च करते समय लापरवाही न करें क्योंकि, ऐसा करने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

यदि आपका कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला फंसा है तो आज उसका समाधान मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि, आज व्यापार में कोई नया प्रयोग करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

भाग्य:- 80 प्रतिशत 

उपाय:- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

कर्क राशि

Horoscope 1st December

Horoscope 1st December: कर्क राशि के जातक आज अपने रुके कार्य पूरे करने की कोशिश करे। फिलहाल, आप अपने रोजमर्रा के कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। खर्च करते समय अपने बजट का ख्याल रखें।

फिलहाल, आपकी व्यावसायिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। घर परिवार का माहौल काफी सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ महसूस करेंगे।

भाग्य:- 86 प्रतिशत 

उपाय:- पीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि

Horoscope 1st December

Horoscope 1st December: सिंह राशि वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इतना ही नहीं आज आप अपनी बुद्धि और सूझबूझ से सभी समस्याओं का समाधान ढूंढ लेंगे। फिलहाल, आप जो जल्दबाजी में फैसले लेंगे उन्हें बदलना पड़ सकता है।

यदि कोई काम कर रहे हैं तो पूरी सूझबूझ के साथ करें या फिर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। फिलहाल, अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सख्त जरूरत है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज मनोवांछित परिणाम हासिल होंगे।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान जी की पूजा करें।

कन्या राशि

Horoscope 1st December

Horoscope 1st December: कन्या राशि के जातकों का आज का दिन शुभ हैं। किसी के भी साथ आज गलत वाद विवाद में न पड़े। आपको सलाह है कि सिर्फ अपने काम से काम रखें। आज आपको अपने बजट का भी ध्यान रखने की सख्त जरूरत है। बजट को संतुलित रखना बेहद जरूरी है। आज कार्यक्षेत्र में दूसरों पर बिल्कुल भी निर्भर न रहे बल्कि, खुद अपने काम को पूरा करने का प्रयास करें।

भाग्य:- 84 प्रतिशत

उपाय:- भगवान गणेशजी की आराधना करें।

तुला राशि

Horoscope 1st December

Horoscope 1st December: तुला राशि वालों अपने काम सभी के साथ मिलकर करिए। साथ ही आज आप अपना समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करेंगे। आज का दिन कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

आज संतान को लेकर आपकी जो इच्छा थी उसके पूरे न होने से मन थोड़ा उदास रह सकता है। आज बैंक और निवेश से जुड़े कामों में बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है। यदि आपने अपने काम को लेकर कोई योजना बनाई है तो आज उससे संबंधित कोई कदम न उठाएं।

भाग्य:- 76 प्रतिशत

उपाय:- पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं।

वृश्चिक राशि

Horoscope 1st December

Horoscope 1st December: वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने भविष्य के बारे विचार करना चाहिए। युवा वर्ग अपनी किसी सफलता से असंतुष्ट रहेंगे, फिलहाल, उन्हें अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आज घर परिवार का माहौल काफी अच्छा रहने वाला है। सेहत के मामले में देखें तो आज समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति किसी तरह की कोई लापरवाही न करें।

भाग्य:- 72 प्रतिशत 

उपाय:- भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

धनु राशि

Horoscope 1st December

Horoscope 1st December: धनु राशि के जातकों को अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। आज गलत कार्यों में शामिल लोगों के साथ समय न बिताएं ऐसा करने से आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। साथ ही आपके आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंच सकती है।

आज महिलाओं को अपनी गरिमा के बारे में अधिक जागरूक होना चाहिए। व्यापार से जुड़ी आपकी कोशिशों और मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। जो लोग आपका थोड़ा भी विरोध करते हैं उनसे दूरी बनाकर रखना ही आपके लिए उचित रहेगा।

भाग्य:- 77 प्रतिशत

उपाय:- योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मकर राशि

Horoscope 1st December

मकर राशि वाले लोग आज अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताए। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी से आपको अपनी पहचान और सम्मान बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस समय आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों में कटौती करने की आवश्यकता है। फिलहाल, किसी भी तरह का निवेश करने से बचें। वरना आपकी आर्थिक स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है।

भाग्य:- 60 प्रतिशत 

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि

Horoscope 1st December

कुंभ राशि के जातकों को आज सफलता प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। छात्रों को किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर आपका चिढ़ना घर के माहौल को प्रभावित कर सकता है। बेवजह के खर्चे होने से आप मानसिक रूप से बेचैनी महसूस कर सकते हैं।

भाग्य:- 92 प्रतिशत

उपाय:- सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन राशि

Horoscope 1st December

मीन राशि वाले जातक अपनी समझदारी से काम पूरे करेंगे। इतना ही नहीं आज किसी इंटरव्यू में सफलता से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। जल्दबाजी और आवेश में कोई काम बिगड़ सकता है। इसलिए किसी भी काम को करने की जल्दबाजी से बचें। फिलहाल, अपनी ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। साथ ही किसी पर भी अधिक भरोसा न करें।

भाग्य:- 80 प्रतिशत 

उपाय:- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

यह भी पढ़े:- नवंबर महीने का अंतिम दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *