May 4, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए 16 फरवरी गुरुवार का दैनिक राशिफल, भाग्य प्रतिशत और सटीक उपाय

0
Horoscope 19th April

मेष राशि

Horoscope 16th February

Horoscope 16th February : मेष राशि वालों अगर आपका कोई धन फंसा हुआ है तो उसे प्राप्त करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाना आवश्यक है। काफी दिनों से पति-पत्नी और परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। घर के बड़ों का मान सम्मान और सेवा में कमी न आए, इस बात का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

भाग्य:- 81 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान जी का भोग लगाएं।

वृषभ राशि

Horoscope 16th February

Horoscope 16th February : वृषभ राशि वालों आज के दिन आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और एक-दूसरे के साथ मस्ती के मूड में रहेंगे। खर्चों को नियंत्रण में रखें, आर्थिक पक्ष इस समय थोड़ा कमजोर हो सकता है। जोखिम भरे काम करने से बचें अन्यथा मुश्किल में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी नए विचार पर काम करने के लिए समय उपयुक्त है।

भाग्य:- 80 प्रतिशत 

उपाय:- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

मिथुन राशि

Horoscope 16th February

Horoscope 16th February : मिथुन राशि वालों आज थोड़ा सावधानी से रहें और सतर्कता से काम करें। करीबी लोग ही आपको धोखा दे सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। ज्यादा व्यस्तता के कारण घर पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे इसलिए कार्य और परिवार में संतुलन बनाकर रखें। आज कार्यक्षेत्र में सभी बाधाओं को दूर करने के बाद अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

भाग्य:- 95 प्रतिशत 

उपाय:- सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

कर्क राशि

Horoscope 16th February

Horoscope 16th February : कर्क राशि वालों लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। अधिक परिश्रम करने से नसों व पैरों में दर्द हो सकता है। कोई विरोधी आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है, लेकिन आप उनसे छुटकारा पाने में सक्षम होंगे। व्यावसायिक स्थिति में आपकी योजनाओं की वजह से सुधार आएगा।

भाग्य:- 86 प्रतिशत

उपाय:- मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी की पूजा करें।

सिंह राशि

Horoscope 16th February

Horoscope 16th February : सिंह राशि वालों काफी दिनों से भाइयों के साथ चली आ रही अनबन को दूर करने में आपकी विशेष भूमिका होगी। खर्चा ज्यादा हो सकता है लेकिन घबराएं नहीं, ये खर्चे आपके थोड़े अच्छे के लिए होंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा और प्रशंसा भी होगी।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- हनुमानजी की पूजा करें।

कन्या राशि

Horoscope 16th February

Horoscope 16th February : कन्या राशि वालों घर का माहौल आज खुशनुमा रहेगा और सभी एक-दूसरे की मदद करेंगे। जमीन से जुड़े मामलों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में आज सुनहरा अवसर मिलेगा, जिससे आप अपने कार्यों पर फोकस रखेंगे। अचानक आई किसी समस्या का समाधान नहीं होगा। घर के बड़े लोग बच्चों पर अपना गुस्सा न निकालें।

भाग्य:- 79 प्रतिशत

उपाय:- गणेश जी की पूजा-आराधना करें।

तुला राशि

Horoscope 16th February

Horoscope 16th February : तुला राशि वालों अपने व्यस्त काम और पारिवारिक जीवन के बीच अच्छा तालमेल बनाएं। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई के समय कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक व्यवस्था और सामंजस्य ठीक से बना रहेगा। साझेदारी से जुड़े कारोबार में हर गतिविधि पर नजर रखें और अपने मतभेदों को व्यापार से दूर रखें।

भाग्य:- 70 प्रतिशत 

उपाय:- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

Horoscope 16th February

Horoscope 16th February : वृश्चिक राशि वालों कारोबार में मशीन, स्टॉफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां सुबह से लगी रहेंगी। पारिवारिक सुख के मामले में समय उत्तम रहेगा लेकिन इस समय भावुकता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है और इसे जीतना बहुत जरूरी है। पिछले कुछ समय से चली आ रही सरकारी समस्या का समाधान आज शांति से हो जाएगा और काम भी पूरे होंगे।

भाग्य:- 84 प्रतिशत 

उपाय:- हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

धनु राशि

Horoscope 16th February

धनु राशि वालों पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ किसी भी तरह की बहसबाजी में न उलझें, इस बात का ध्यान रखें। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होगी। अपनी व्यावसायिक योजनाओं को फिलहाल के लिए गुप्त रखें। कामकाज की अधिकता रहेगी लेकिन स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा और उनकी मदद से कार्य पूरे होंगे।

भाग्य:- 82 प्रतिशत 

उपाय:- बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर राशि

Horoscope 16th February

मकर राशि वालों सप्ताह के पहले दिन व्यापार और कारोबार में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। कानूनी मामलों के विशेषज्ञ से सलाह लें, उचित समाधान मिलेगा। पारिवारिक और प्रफेशनल लाइफ में सही से तालमेल ना रख पाने के कारण परिवार में तनाव की स्थिति बनी रहेगी।

भाग्य:- 76 प्रतिशत

उपाय:- पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।

कुंभ राशि

Horoscope 16th February

कुंभ राशि वालों पैसों को लेकर आज कुछ परेशानी बनी रहेगी लेकिन किसी करीबी की मदद से समस्या का समाधान हो जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक बिजनस से जुड़ा कोई भी फैसला आज सोच-समझकर लें। मेहनत करने का यही समय अच्छा है। स्थिति और परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होंगी।

भाग्य:- 90 प्रतिशत

उपाय:- मंगला गौरी का व्रत रखें और शिवलिंग की पूजा करें।

मीन राशि

Horoscope 16th February

मीन राशि वालों आज किसी भी तरह के झूठे तर्क में न पड़ें और अपने काम से काम रखें। राजनीतिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। मोबाइल या ईमेल से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आज शेयर बाजार, निवेश आदि धन से संबंधित गतिविधियों में रुचि न लें। पारिवारिक व्यवस्थाओं में थोड़ी लापरवाही रहेगी, जिसकी वजह से बुजुर्ग आपसे नाराज हो सकते हैं।

भाग्य:- 72 प्रतिशत 

उपाय:- भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

 

यह भी पढ़े:- क्या आप भी हो रहे है ग्रहों की अनचाही चाल से परेशान, तो जानिए क्या करे उपाय जिससे सभी दुख दूर हो जाए, दैनिक राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *