May 2, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने की चालबाजी, DRS पर क्यों हुआ हंगामा?

0
IPL 2024 MI,PK

IPL 2024 MI,PK

IPL 2024: आईपीएल 2024 का मुकाबला दिन प्रतिदिन रोचक मोड़ ले रहा है। IPL के 33वें मुकाबले में कुछ ऐसा देखने को मिला की जिसके बाद लगा मैच में भी कोई टीम ऐसा कर सकती है क्या? दरअसल इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को उन्हीं के घरेलू मैदान में 9 रनों से हराया था। लेकिन इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की चालबाजी देखने को मिली।

डगआउट से रिव्यू लेने का इशारा

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक डीआरएस (DRS) को लेकर विरोधी टीम पंजाब किंग्स के कप्तान की बात तक नहीं सुनी रही है। जब मुंबई बैटिंग कर रही थी उसकी पहली पारी के दौरान 15वें ओवर की आखिरी गेंद को तब वाइड दिया गया, जब टीम को डगआउट से रिव्यू लेने का इशारा मिला।

मुंबई इंडियंस की चलाकी

वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप सिंह बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को वाइड यॉर्कर गेंद डालते हैं। वहीं जब ओवर खत्म होने ही वाला होता है तब मुंबई के डगआउट में बैठे टिम डेविड जल्दी से रिव्यू लेने का इशारा करते हैं।

फिर डेविड का इशारा देख ऐसा लगा की वह कैमरे से बच जाएंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। डेविड दो बार जल्दी-जल्दी रिव्यू लेना का इशारा करते हैं। डेविड के इशारे को देख पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कर्रन अंपायर से कुछ कहते भी हैं लेकिन उनकी बात अंपायर नहीं सुनते हैं। उसके बाद मुंबई की तरफ से वाइड बॉल के लिए रिव्यू लिया जाता है और फिर फील्ड अंपायर अपना फैसला बदलकर गेंद को वाइड करार देते हैं।

सूर्यकुमार यादव ने दिलाई मुंबई को जीत

गौरतलब है कि उसके बाद मुंबई मैच जीत गई। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 53 गेंदों में 78 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। पंजाब किंग्स 19.1 ओवर में 183 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

 

Also Read: IPL 2024: CSK को लगा झटका, इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन की हुई एंट्री, बाहर हुआ यह खिलाड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *