May 7, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

असुर 2 में अरशद वारसी और बरुण सोबती की एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल, थ्रिलर और सस्पेंस बरकरार

0
Asur 2
Asur 2 Released : दर्शकों को असुर का पार्ट 1 बेहद पसंद आ रहा था। असुर वेबसीरीज जिसने भी देखी वो बस वेबसीरीज के खत्म होने पर यही सोच रहा था कि अब आगे क्या होगा? दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट के आने का बेसब्री से इंतजार था। आज 1 जून 2023 को असुर के दूसरे पार्ट को रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि अरशद वारसी और बरुण सोबती स्टारर वेब सीरीज ‘असुर 2’ (Asur 2) को लेकर इंतजार खत्म हो गया है।

जियो सिनेमा पर रिलीज हुआ असुर-2

इसे 1 जून 2023 को जियो सिनेमा पर रिलीज कर दिया गया है। इसके पहले सीजन को लेकर लोगों के बीच काफी बज बना हुआ था। पहला पार्ट हिट रहा था, जिसके बाद लोगों को दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है और इसे जियो सिनेमा पर फ्री स्ट्रीम किया गया है।
इस सीजन (Asur 2) में 8 एपिसोड रिलीज किए जाएंगे। प्रतिदिन एक एपिसोड रिलीज किया जाएगा। आज इसके पहले एपिसोड को रिलीज कर दिया गया है।

बेहद दमदार है सभी कालाकारों की एक्टिंग

Asur 2

असुर 2’ (Asur 2) में सभी कलाकारों की एक्टिंग बेहद दमदार है लेकिन अरशद वारसी (Arshad Warsi) और बरुण सोबती (Barun Sobti) की एक्टिंग सभी का दिल जीत रही है। असुर के पहले सीजन में मेकर्स ने बड़े बेहतरीन अंदाज से हिन्दू माइथोलॉजी को आज के समय में रिलेट करके दिखाया था।
दर्शकों को यह कॉम्बिनेशन काफी पसंद आया था। अब सवाल उठता है कि क्या असुर 2 में भी वही थ्रिलर एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा या नहीं? इसका जवाब है हां असुर 2 में अरशद वारसी और बरुण सोबती स्टारर असुर 2 के पहले दो एपिसोड बेहद जबरदस्त है जो दर्शकों को काफी पसंद आएंगे।

अरशद पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं बरुण सोबती

Asur 2

असुर के दूसरे सीजन के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। बरुण सोबती अरशद पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। इसका हर किरदार अपने आप में एक नया ट्विस्ट लेकर आया है, जो आपको संस्पेंस के बीच छोड़ जाते हैं। सभी कड़ियां ऐसी हैं कि आप आगे जानने के लिए एक्साइटेड रहेंगे कि आखिर आगे होने वाला क्या है?
अगर इसकी कहानी की बात की जाए तो बता दें कि ‘असुर 2’ (Asur 2) की शुरुआत कली से होती है। ये एक बच्चे की कहानी है जिसका नाम शुभ है। शुभ खुद को कली मानता है। वो महाभारत का किस्सा जेल से भागे 3 कैदियों को सुनाता है। वो व्यक्ति का कर्तव्य और उद्दिष्ट की चर्चा करते हुए अपने एक साथी की हत्या कर देता है। वो ठान लेता है कि अब कलियुग को उनकी चरमसीमा में पहुंचाने का समय आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *