May 2, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Assam Flood : असम में बाढ़ ने मचाई आफत, एक लाख से ज्यादा लोग झेल रहे तबाही

0
Assam Flood

Assam Flood : कहीं गर्मी ने आफत मचा रखी है तो कहीं भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम में इन दिनों बारिश कहर बनकर टूट रही है। राज्य के 20 जिलों में 1 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की तबाही से परेशान हैं। बता दें कि असम में बाढ़ के कारण लोग इतने परेशान हैं कि उनके घरों में पानी भरा हुआ है। उनके घर डूब चुके हैं, फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।

सड़कें टूट गई हैं और पूरी तरह से पानी में समा गई हैं। । लोग अपनी और अपनों की जिंदगियों को बचाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। बहुत से लोग अपना घर अपनी फसलें सब कुछ खो चुके हैं। बाढ़ (Assam Flood) के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। लोग अपनों को और अपने मवेशियों को लेकर घर से निकल पड़े हैं। इस बाढ़ से लगभग 750 गांव पानी में डूब गए हैं।

1 लाख से ज्यादा लोग हुए हैं प्रभावित

Assam Flood

खबरों की मानें तो असम के बक्सा, बारपेटा, दारंग, धेमाजी, धुबरी, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगुरी जिलों में बाढ़ (Assam Flood) से लगभग 1 लाख 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा बाढ़ नलबाड़ी जिले में है। यहां लगभग 45,000 लोग बाढ़ से पीड़ित हैं।  बक्सा में 26,500 से अधिक लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं तो वहीं लखीमपुर में 25,000 से ज्यादा लोग पीड़ित हैं। पीड़ितों को मदद के लिए पांच जिलों में 14 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं।

लगातार चल रहा है राहत अभियान

Assam Flood

बाढ़ (Assam Flood) प्रभावित इलाकों से सेना, अर्धसैनिक बलों, एनडीआरएफ टीम (NDRF), एसडीआरएफ टीम (SDRF), फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (Fire and Emergency Services), नागरिक प्रशासन, गैर सरकारी संगठनों और स्थानीय लोगों ने लगभग 1300 लोगों की जान बचाई है। लोगों को राहत शिविर तक पहुंचाया गया है।

वहीं मौसम विभाग ने असम के कई जिलों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं IMD के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से कहा गया है कि अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे बारिश कम होगी।

यह भी पढ़ें : PM Modi US Visit : ‘अल्पसंख्यकों का हनन किया है’, अमेरिकी महिला सांसद ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *