May 3, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Lok Sabha elections 2024: 514 सांसदों में 225 निकले अपराधी, इन दो पार्टी के सांसद निकले अरबपति

0
Lok Sabha

Lok Sabha

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अभी कुछ  समय बाकी है पार्टियों के पास अपना उम्मीदवार चुनने के लिए। हमेशा सुनने खबरों के मुताबिक लोकसभा में इस वक्त 514 सांसद हैं इन सांसदों में 225 यानी 44 % के ऊपर आपराधिक मामलों के तहत केस दर्ज हैं। इसके साथ ही यह जानकारी भी सामने आई है कि देश के पांच फीसदी सांसद अरबपति हैं। इनकी संपत्ति 100 करोड़ रुपए से अधिक है।

 29 प्रतिशत सांसदों पर दर्ज आपराधिक मामले

ADR (Association of Democratic Reforms) ने सांसदों द्वारा दिए गए हलफनामों के विश्लेषण के आधार पर यह जानकारी दी है और बताया है कि देश के पांच फीसदी सांसद अरबपति हैं। ADR की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा सांसदों के हलफनामों की जांच से पता चला है कि 29 प्रतिशत सांसद गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देना, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के आरोप शामिल हैं।

Also Read: Bharat Ratna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की 5 शख्सियतों को भारत रत्न से किया सम्मानित

आपरधिक मामलों में BJP सांसदों के नाम शामिल 

जिन सांसदों के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं उनमें से पांच सांसद भारतीय जनता पार्टी के हैं। खबरों के अनुसार 28 सासंदों के खिलाफ हत्या की कोशिश के मामले में केस दर्ज हैं। इनमें से 21 भाजपा के हैं। वहीं 16 सांसदों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। इसमें रेप के मामले तक शामिल हैं।

अरबपति सांसदों में इन दो पार्टियों का नाम 

ADR की रिपोर्ट में सांसदों की संपत्ति के बारे में भी बात की गया है। सबसे अधिक अरबपति सांसद भाजपा और कांग्रेस के हैं। इनके बाद दूसरी पार्टियों हैं। सबसे अधिक घोषित संपत्ति वाले तीन सांसद नकुल नाथ (कांग्रेस), डीके सुरेश (कांग्रेस), और कनुमुरु रघु राम कृष्ण राजू (निर्दलीय) हैं। इनकी संपत्ति सैकड़ों करोड़ रुपए है। मौजूदा सांसदों में से केवल 15 प्रतिशत महिलाएं हैं।

इन राज्यों के सासदों पर अधिक मामलें दर्ज 

इन राज्यों के 50 फीसदी से अधिक सांसदों पर आपराधिक मामलें दर्ज हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश का नाम शामिल है। 

 

Also Read: Mukhtar Ansari: मिट्टी में मिला मुख्तार का शव, उमड़ा जनसैलाब, पत्नि और बेटा अब्बास नहीं हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *